[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business पोस्ट ऑफिस की ये धमाकेदार स्कीम बना देगी आपको मालामाल, जानें कितने लाखों तक मिलेगा रिटर्न

पोस्ट ऑफिस की ये धमाकेदार स्कीम बना देगी आपको मालामाल, जानें कितने लाखों तक मिलेगा रिटर्न

0
पोस्ट ऑफिस की ये धमाकेदार स्कीम बना देगी आपको मालामाल, जानें कितने लाखों तक मिलेगा रिटर्न
Post Office Scheme

Post Office Scheme: इंवेस्टर्स अपने पैसे को सरकारी गारंटी के साथ सुरक्षित रखना चाहते हैं और बाजार के जोखिम से बचना चाहते हैं, उनके लिए पोस्ट ऑफ़िस में 5 साल की टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम सबसे भरोसेमंद इन्वेस्टमेंट का रास्ता है. यह योजना एक तरह की सरकारी फ़िक्स्ड डिपॉज़िट है जो जमा राशि पर निश्चित और गारंटीड रिटर्न देती है.

5 साल की TD क्यों है खास?

पोस्ट ऑफिस में 1,2,3 या 5 साल की अवधि के लिए TD खाता खोला जा सकता है. लेकिन 5 साल की अवधि को सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि:

  • इस अवधि के निवेश पर आयकर की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की राशि पर टैक्स में छूट मिलती है
  • यह लंबी अवधि के लिए बाजार के उतार-चढ़ाव से अप्रभावित, स्थिर और तुलनात्मक रूप से बेहतर ब्याज दर प्रदान करती है.

कितना रिटर्न मिलेगा?

अभी मौजूदा लागू ब्याज दर 7.5 प्रतिशत के अनुसार यदि आप इस स्कीम में 1 लाख रुपये का इन्वेस्ट करते हैं तो 5 साल बाद मेच्योरिटी पर कुल रकम लगभग 1,44,995 रुपए होगा. जो कि आपको कुल 44,995 रुपए का प्रॉफ़िट देगा.

स्कीम में निवेश के फायदे

  • चूंकि यह केंद्र सरकार समर्थित है, इसलिए आपकी मूल राशि पूरी तरह से सुरक्षित रहती है.
  • एक बार खाता खुलने के बाद पूरे 5 साल के लिए आपको वही ब्याज दर मिलती रहेगी जिस पर खाता खोला गया है.
  • आप किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज जमा करके आसानी से सिंगल या जॉइंट खाता खोल सकते हैं.

यह स्कीम विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो कम जोखिम, निश्चित रिटर्न और टैक्स बचत तीनों का लाभ एक साथ उठाना चाहते हैं.

Also Read: गारंटीड रिटर्न के लिए ये 5 Post Office Schemes जरूर देखें!

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel