[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business PM Kisan Samman Nidhi Yojana : आ गई पीएम किसान की 23वीं किस्त, घर बैठे ऐसे चेक करें अपने ₹2,000

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : आ गई पीएम किसान की 23वीं किस्त, घर बैठे ऐसे चेक करें अपने ₹2,000

0
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : आ गई पीएम किसान की 23वीं किस्त, घर बैठे ऐसे चेक करें अपने ₹2,000

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : देशभर के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए एक बहुत अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में स्थित तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है. 13 मार्च 2026 के बाद से ही किसान इस किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है. सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में ₹2,000-₹2,000 की राशि भेजनी शुरू कर दी है.

करोड़ों किसानों के खातों में पहुंचे ₹18,880 करोड़

सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस 23वीं किस्त के तहत देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को सीधा फायदा मिला है. इसके लिए केंद्र सरकार ने ₹18,880 करोड़ से ज्यादा का बजट सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किया है. इस नई किस्त के जारी होने के साथ ही, इस योजना के तहत अब तक किसानों को बांटी गई कुल रकम ₹4.46 लाख करोड़ के पार पहुंच गई है.

आपके खाते में पैसा आया या नहीं? ऐसे करें चेक

अगर आप एक पात्र किसान हैं और यह जानना चाहते हैं कि ₹2,000 की किस्त आपके खाते में आई है या नहीं, तो आप नीचे दिए गए आसान तरीकों से इसका पता लगा सकते हैं.

  • बैंक मैसेज चेक करें: सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए बैंक के मैसेज को देखें. पैसे क्रेडिट होने पर बैंक की तरफ से एसएमएस भेजा जाता है.
  • पासबुक एंट्री या एटीएम: आप अपने नजदीकी बैंक या एटीएम में जाकर मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं या पासबुक अपडेट करा सकते हैं.

पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस देखें

  • योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे ‘Know Your Status’ (अपना स्टेटस जानें) विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करते ही आपकी किस्त का पूरा विवरण स्क्रीन पर आ जाएगा.

अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?

अगर आपके साथियों का पैसा आ गया है और आपका अटक गया है, तो तुरंत चेक करें कि आपकी e-KYC पूरी है या नहीं. इसके साथ ही आपके बैंक खाते का आधार से लिंक होना और लैंड सीडिंग (भूमि सत्यापन) का काम पूरा होना अनिवार्य है. इन तीनों में से एक भी काम अधूरा होने पर किस्त रुक सकती है. किसी भी अन्य समस्या के लिए आप पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर 155261 पर संपर्क कर सकते हैं.

Also Read : LPG KYC : 30 जून तक करा लें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, वरना रुक जाएगा रसोई गैस का पैसा

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article पुरानी कार में E20 पेट्रोल भरवा रहे हैं? इंजन को नुकसान से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
Next article मनी प्लांट की बेल नहीं बढ़ रही? आज ही करें ये काम, तेजी से होगी ग्रोथ
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel