[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम मोदी ने जारी की पीएम किसान की 22वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम मोदी ने जारी की पीएम किसान की 22वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

0
किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम मोदी ने जारी की पीएम किसान की 22वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस
सांकेतिक तस्वीर (फोटो/Canva)

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानि 13 मार्च 2026 कों गुवाहाटी से Pm Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) की 22वीं किस्त जारी की हैं. इस किस्त के तहत 9.32 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के बैंक खातों में करीब ₹18,640 करोड़ सीधे ट्रांसफर किए गए हैं. यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों के खातों में भेजी गई है.

पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद देती है. यह रकम ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, ताकि किसान बीज, खाद और खेती से जुड़ी जरूरी चीजें खरीद सकें.

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना

यह योजना साल 2019 में शुरू की गई थी ताकि छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद मिल सके. इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6,000 की मदद दी जाती है. यह पैसा तीन बराबर किस्तों में ₹2,000-₹2,000 करके सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाता है. इस पैसे से किसान बीज, खाद और खेती से जुड़ी जरूरी चीजें खरीद सकते हैं, जिससे उन्हें साहूकारों से कर्ज लेने की जरूरत कम पड़े.

किस्त (Installment)महीना और सालवितरित राशि (लगभग)लाभार्थी किसानों की संख्या
21वीं किस्तनवंबर 2025₹18,000 करोड़9 करोड़ +
20वीं किस्तअगस्त 2025₹20,500 करोड़9.7 करोड़
19वीं किस्तफरवरी 2025₹22,000 करोड़9.8 करोड़

ऐसे चेक करें पैसे का स्टेटस

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • वहां “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें.
  • फिर मोबाइल पर आए OTP डालें.
  • इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि पैसे आपके खाते में आए हैं या नहीं.

समस्या होने पर क्या करें

अगर किसी किसान को योजना का पैसा नहीं मिल रहा है या कोई दिक्कत आ रही है, तो वह टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-115-526 पर संपर्क कर सकता है. यहां से पूरी मदद मिल जाएगी.

Also Read: दूध बेचने वालों को लेना होगा लाइसेंस, नहीं तो बंद करना होगा कारोबार

पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

यह केंद्र सरकार की योजना है जिसमें छोटे और सीमांत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है. यह पैसा सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है.

किसानों को पैसा कैसे मिलता है?

सरकार यह राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजती है.

साल में कितनी किस्त मिलती है?

₹6,000 की राशि तीन किस्तों में दी जाती है. हर किस्त ₹2,000 की होती है.

इस योजना की शुरुआत कब हुई?

यह योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई थी.

पीएम किसान का स्टेटस कैसे चेक करें?

1.pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं
2.“Know Your Status” पर क्लिक करें
3.अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
4.OTP डालते ही आपका स्टेटस दिख जाएगा

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article श्रद्धा व भक्ति के माहौल सम्पन्न हुआ मां शीतला महोत्सव
Next article फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान से महेशपुर की दुलाली मुर्मू को मिली नयी राह, सुअर पालन कर बनी आत्मनिर्भर
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel