[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business गैस के दाम ने बिगाड़ा जायका, अब आंध्र में होटल का खाना होगा 10% महंगा

गैस के दाम ने बिगाड़ा जायका, अब आंध्र में होटल का खाना होगा 10% महंगा

0
गैस के दाम ने बिगाड़ा जायका, अब आंध्र में होटल का खाना होगा 10% महंगा
कमर्शियल गैस प्राइस हाइक (Photo: ANI)

Commercial Gas Price Hike: अगर आप बाहर होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने के शौकीन हैं, तो अब आपको अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी. आंध्र प्रदेश स्टार होटल्स एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आई भारी उछाल की वजह से उनके पास मेन्यू की कीमतें बढ़ाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है. केंद्र सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे अब इसकी कीमत 3,315 रुपये के करीब पहुंच गई है. 

जेब पर क्यों पड़ेगा सीधा असर?

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. वी. स्वामी का कहना है कि 1 मई से लागू हुई इस नई कीमत ने इंडस्ट्री की कमर तोड़ दी है. पिछले तीन महीनों में कमर्शियल गैस के दाम कुल मिलाकर करीब 1,303 रुपये बढ़ चुके हैं.  चूंकि होटल और रेस्टोरेंट में गैस ही खाना पकाने का मुख्य जरिया है, इसलिए इतनी बड़ी बढ़ोतरी के बाद पुराने दामों पर बिजनेस चलाना नामुमकिन हो गया है. इसी वजह से ज्यादातर होटलों ने खाने के बिल में 10% तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. 

क्या सिर्फ गैस ही है असली सिरदर्द?

होटल मालिकों की मुसीबत सिर्फ गैस सिलेंडर तक सीमित नहीं है. एसोसिएशन के मुताबिक, खाने-पीने की दूसरी जरूरी चीजों के दाम भी आसमान छू रहे हैं. सनफ्लावर ऑयल (सूरजमुखी तेल), दालें और सब्जियों की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं. इसके अलावा, जो लोग घर पर खाना मंगवाते हैं (Takeaway/Delivery), उनके लिए पैकिंग मटेरियल भी अब पहले से काफी महंगा हो गया है. सिर्फ सिलेंडर ही नहीं, बल्कि जो होटल PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) का इस्तेमाल करते हैं, उन पर भी वैश्विक ऊर्जा संकट का भारी आर्थिक बोझ पड़ा है. 

क्या सरकार से मिलेगी कोई राहत?

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से ग्लोबल एनर्जी मार्केट में काफी उथल-पुथल है, जिसका असर भारत में गैस की कीमतों पर दिख रहा है. ऐसे मुश्किल हालात में आर. वी. स्वामी ने सरकार से तुरंत दखल देने की मांग की है. उन्होंने अपील की है कि डूबते हुए हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को बचाने के लिए सरकार टैक्स में छूट या सब्सिडी जैसा कोई ठोस कदम उठाए. 

ग्राहकों से क्या है होटल मालिकों की अपील?

होटल एसोसिएशन ने आम जनता और अपने नियमित ग्राहकों से सहयोग की अपील की है. उनका कहना है कि वे खाने की क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते, लेकिन बढ़ते खर्चों के बीच बिजनेस को टिकाए रखने के लिए कीमतों में इजाफा करना उनकी मजबूरी है. होटल मालिकों का मानना है कि अगर लागत इसी तरह बढ़ती रही, तो कई छोटे रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: घर बैठे KFC से मंगवाना पड़ेगा महंगा, अब सस्ते मील और धमाकेदार ऑफर्स सिर्फ रेस्टोरेंट में मिलेंगे 

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel