Bank Holiday In February 2026: फरवरी का महीना शुरू होने वाला है और इस बार बैंकिंग कैलेंडर कुछ राज्यों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, फरवरी 2026 में कई क्षेत्रीय त्योहारों और महापुरुषों की जयंती के कारण बैंक शाखाओं में ताले लटके रहेंगे. खास तौर पर महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार छुट्टियों की वजह से वित्तीय लेनदेन पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है.
फरवरी में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक
साप्ताहिक अवकाश (रविवार और 2nd/4th शनिवार) के अलावा, इन विशेष दिनों पर बैंक बंद रहेंगे:
- 18 फरवरी (बुधवार): सिक्किम में ‘लोसार’ त्योहार की वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी.
- 19 फरवरी (गुरुवार): ‘छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती’ के मौके पर महाराष्ट्र के सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे.
- 20 फरवरी (शुक्रवार): अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में ‘राज्य स्थापना दिवस’ के कारण कामकाज ठप रहेगा.
महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर में दिखेगा लॉन्ग वीकेंड का असर
महाराष्ट्र में 19 फरवरी (गुरुवार) को बैंक बंद हैं, जिसके बाद केवल शुक्रवार को बैंक खुलेंगे और फिर रविवार की छुट्टी आ जाएगी. वहीं अरुणाचल और मिजोरम में 20 फरवरी (शुक्रवार) की छुट्टी के बाद रविवार का अवकाश है, जिससे वहां कामकाज की रफ्तार धीमी हो सकती है. अगर आपको ड्राफ्ट बनवाना है या केवाईसी जैसे जरूरी काम निपटाने हैं, तो इन तारीखों को डायरी में नोट कर लें.
डिजिटल ट्रांजैक्शन है विकल्प
भले ही ब्रांच के शाखाओं में ताले लटके हों, लेकिन ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम (IMPS, NEFT, RTGS) और UPI सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी. नकद की जरूरत पड़ने पर आप किसी भी बैंक के एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Also Read: आज नहीं खुलेंगे सरकारी बैंक, लगातार चौथे दिन बैंकिंग सेवाएं ठप, जानें क्या है पूरा मामला
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
