[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business सेंसेक्स 80 अंक गिरा, निफ्टी 8900 के नीचे बंद

सेंसेक्स 80 अंक गिरा, निफ्टी 8900 के नीचे बंद

0
सेंसेक्स 80 अंक गिरा, निफ्टी 8900 के नीचे बंद

मुंबई : मार्च सीरीज की शुरुआत के बीच सोमवार को सेंसेक्स 0.3 फीसदी तक गिरकर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है. निफ्टी 8900 के नीचे बंद हुआ है, जबकि सेंसेक्स 28800 के आसपास बंद हुआ है. वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कोई खास एक्शन नहीं देखने को मिला है. बीएसई का मिडकैप सूचकांक सपाट होकर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 सूचकांक में 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गयी है. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है.

बैंकिंग, ऑटो, मेटल, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव देखने को मिला है. बैंक निफ्टी 1.25 फीसदी गिरकर 20,613 के स्तर पर बंद हुआ है. निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में एक फीसदी और प्राइवेट सेक्टर बैंक सूचकांक में 1.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है. निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 1 फीसदी और मेटल इंडेक्स में 0.3 फीसदी की कमजोरी आयी है. बीएसई के कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.7 फीसदी और पावर इंडेक्स में 0.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है. हालांकि, ऑयल एंड गैस और आईटी शेयरों में थोड़ी खरीदारी दिखी है.

बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 80 अंक यानी 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 28,813 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 43 अंक यानी 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 8,897 के स्तर पर बंद हुआ. सोमवार के कारोबार में दिग्गज शेयरों में आइडिया सेल्युलर, एक्सिस बैंक, भारती इंफ्रा, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी और एलएंडटी 4.25-1.2 फीसदी तक गिरकर बंद हुए. हालांकि, दिग्गज शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, अरविंदो फार्मा, ल्यूपिन, एचयूएल, विप्रो और कोल इंडिया 4.75-0.5 फीसदी तक बढ़कर बंद हुए.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel