[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Voting: केंद्रीय मंत्री ने बताया बंपर वोटिंग का राज, पीएम मोदी और सीएम नीतीश के इन कामों का किया जिक्र

Bihar Voting: केंद्रीय मंत्री ने बताया बंपर वोटिंग का राज, पीएम मोदी और सीएम नीतीश के इन कामों का किया जिक्र

0
Bihar Voting: केंद्रीय मंत्री ने बताया बंपर वोटिंग का राज, पीएम मोदी और सीएम नीतीश के इन कामों का किया जिक्र
सीएम नीतीश और पीएम मोदी

Bihar Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ. पहले चरण में 3 करोड़ से ज्यादा वोटर्स ने 45 हजार से ज्यादा वोटिंग सेंटर्स पर अपने अधिकार का प्रयोग किया. बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार गुंजियाल के मुताबिक इस चुनाव में पिछली बार की तुलना में वोटिंग प्रक्रिया आसान रही और टेक्निकल फाल्ट की शिकायतें भी कम आईं. उन्होंने बताया कि मतदान में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया है. सभी दल के नेता वोटिंग में हुई बढ़ोतरी के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं. इसी बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने का मानना है कि कि बिहार में मत प्रतिशत में सुधार होने की वजह पीएम मोदी और सीएम नीतीश हैं.

क्या बोले अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में हुई बंपर वोटिंग के सवाल पर कहा, “अच्‍छा मतदान होने का कारण यह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के विकास के लिए बड़ा पैकेज दिया था। नीतीश कुमार जो 20 वर्षों से वहां के मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने विकास के लिए बहुत अच्छे कदम उठाए हैं. बिहार में विकास हो रहा है इसीलिए लोगों ने रिकॉर्ड संख्या में मतदान किया है. इसका फायदा NDA को होगा, हमें विश्वास है कि नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

फर्स्ट फेज में बिहार के किस जिले में कितनी हुई वोटिंग

जिला 2020 चुनाव 2025 चुनावअंतर
भोजपुर 53.4% 58.9% +5.5%
बेगूसराय 61.7% 69.5% +7.8%
बक्सर 56.1% 61.8% +5.7%
गोपालगंज 57.3%66.5% +9.2%
दरभंगा 57.7% 63.3%+5.6%
खगड़िया 61.2%67.6% +6.4%
लखीसराय 55.3% 65.0%+9.7%
मधेपुरा 64.1% 69.0% +4.9%
मुंगेर 51.1% 63.2% +12.1%
मुजफ्फरपुर 63.0% 71.4% +8.4%
नालंदा 54.0% 59.3% +5.3%
पटना 51.9% 58.4% +6.5%
सहरसा 60.4% 69.1% +8.7%
समस्तीपुर 61.2% 71.2% +10.0%
सारण 56.1% 63.6% +7.5%
शेखपुरा 56.4% 61.7% +5.3%
सीवान 56.1% 60.5% +4.4%
वैशाली 62.7% 67.6% +4.9%

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- वोट चोरी दिखी तो चुनाव आयोग जाएं, जनता को न करें गुमराह

Previous article नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे : उपेंद्र कुशवाहा
Next article Karela Chips Recipe: करेले का कड़वापन भूल जाएंगे, ट्राय करें ये क्रिस्पी और टेस्टी करेले के चिप्स
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel