[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: पटना में NDA का शक्ति प्रदर्शन, JDU प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कौन होगा बिहार का अगला CM

Bihar Election 2025: पटना में NDA का शक्ति प्रदर्शन, JDU प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कौन होगा बिहार का अगला CM

0
Bihar Election 2025: पटना में NDA का शक्ति प्रदर्शन, JDU प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कौन होगा बिहार का अगला CM
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एनडीए घटक दल के नेता

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ने रविवार को पटना में शक्ति प्रदर्शन किया. जदयू, भाजपा और लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्षों ने एकजुट होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और विपक्ष को करारा जवाब दिया. मंच पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी मौजूद रहे.

कार्यकर्ता सम्मेलन बने चुनावी अभियान की रीढ़

उमेश कुशवाहा ने बताया कि एनडीए का साझा कार्यक्रम पूरे राज्य में जोर-शोर से चल रहा है. अब तक तीन चरणों में 100 से अधिक विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं. चौथे चरण के बाद 18 से 23 सितंबर तक पांचवां चरण चलेगा. उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकर्ताओं की चट्टानी एकजुटता ही विपक्ष की सबसे बड़ी परेशानी है. 2025 में एनडीए पूर्ण बहुमत से सत्ता में लौटेगा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे.”

महिलाओं का बढ़ा भरोसा- भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलनों में इस बार महिलाओं की भागीदारी अभूतपूर्व रही. उन्होंने दावा किया कि “पुरुषों से ज्यादा महिलाएं आगे आ रही हैं, जो साबित करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों ने महिलाओं के जीवन में भरोसा और आस्था जगाई है.”

जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की दुर्दशा की बात करने वाले नेता यह भूल जाते हैं कि लंबे समय तक सत्ता में रहकर उन्होंने क्या किया. उन्होंने तेजस्वी यादव को घेरते हुए कहा कि “उनके पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है, इसलिए सिर्फ बयानबाजी तक सीमित हैं.”

एनडीए का दमखम- लोजपा (रामविलास)

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन एनडीए की ताकत को दिखा रहे हैं. महिलाओं की बढ़ती उपस्थिति को उन्होंने सरकार के प्रति जनता के विश्वास का प्रमाण बताया. उन्होंने कहा, “हम सब मिलकर एनडीए को मजबूत कर रहे हैं और आने वाले चरणों में यह अभियान और व्यापक होगा.”

विपक्ष पर हमला, जीत का विश्वास

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए एनडीए ने साफ संदेश दिया कि गठबंधन न केवल एकजुट है बल्कि हर वर्ग तक पहुंचने के लिए व्यापक रणनीति बना चुका है. वहीं विपक्षी खेमे पर हमला बोलते हुए एनडीए नेताओं ने दावा किया कि जनता उनके काम पर भरोसा कर रही है और 2025 में बिहार फिर एनडीए के हाथों में होगा.

Also Read: Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव ने बताया कौन है बिहार का असली CM, अपने नए गठबंधन का भी किया ऐलान

Previous article Today School Assembly News Headlines 15 September 2025: स्कूल असेंबली के लिए 15 सितंबर की समाचार सुर्खियां
Next article Paneer Stuffed Kulcha: घर पर बनाएं मेहमानों के लिए रेस्टोरेंट जैसा पनीर स्टफ्ड कुलचा, फॉलो करें रेसिपी 
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel