[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Elections 2025: मतदान के दौरान स्वास्थ्य सेवा रहेगी दुरुस्त, आपात स्थिति से इस तरह निपटेगा विभाग

Bihar Elections 2025: मतदान के दौरान स्वास्थ्य सेवा रहेगी दुरुस्त, आपात स्थिति से इस तरह निपटेगा विभाग

0
Bihar Elections 2025: मतदान के दौरान स्वास्थ्य सेवा रहेगी दुरुस्त, आपात स्थिति से इस तरह निपटेगा विभाग
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. वोटिंग के दौरान किसी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है.

अस्पताल परिसर में कंट्रोल रूम

इस कड़ी में सदर अस्पताल परिसर में एक विशेष चुनाव कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है. इस कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे जिले के स्वास्थ्य तंत्र की निगरानी की जाएगी. मतदान के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर जल्द से जल्द इलाज मिले, इसकी व्यवस्था की गई है.

तुरंत मिलेगी मदद

मिली जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल में पहले से चल रहे एईएस कंट्रोल रूम को ही इस बार चुनाव अवधि के लिए विशेष कंट्रोल रूम के रूप में चलाया जाएगा. यह कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव रहेगा और जिले के सभी स्वास्थ्य कंद्रों के साथ लगातार संपर्क स्थापित करेगा. किसी तरह की आपात जानकारी मिलते ही टीम को तुरंत भेज दिया जाएगा. ताकि मरीजों को मदद मिलने में देरी न हो.

अलर्ट पर डॉक्टर

जानकारी मिली है कि मतदान के दिन किसी भी खराब घटना या स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी से निपटने के लिए डॉक्टर की टीम को पहले से ही अलर्ट पर रखा गया है. इसके अलावा जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्रों और एम्बुलेंस सेवाओं को भी 24 घंटे तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही हर प्रखंड में डॉक्टर अधिकारियों को प्रमुख बनाया गया है. ये अधिकारी अपने-अपने इलाके में स्वास्थ्य सेवाओं पर निगरानी बनाए रखेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

डॉक्टर और कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल

मतदान केंद्रों के पास भी एम्बुलेंस की सुविधा रहेगी, ताकि अचानक किसी कर्मी या मतदाता की तबियत खराब होने पर उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा सके. जिला नियंत्रण कक्ष के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जाएगा. मतदान की अवधि के लिए सभी अस्पतालों में दवाओं, इंजेक्शन और प्राथमिक इलाज सामग्री की व्यवस्था कर दी गई है. डॉक्टर और कर्मचारियों को चुनाव अवधि तक लगाता ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: 184 विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर होगी कार्रवाई, 21 पर एफआईआर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel