[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: क्या बिहार रचेगा नया इतिहास? शुरुआती घंटों में फर्स्ट फेज से ज्यादा वोटिंग

Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: क्या बिहार रचेगा नया इतिहास? शुरुआती घंटों में फर्स्ट फेज से ज्यादा वोटिंग

0
Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: क्या बिहार रचेगा नया इतिहास? शुरुआती घंटों में फर्स्ट फेज से ज्यादा वोटिंग
वोट डालने के लिए कतार में खड़े मतदाता

Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का दूसरा चरण वोटिंग के नए निशान गढ़ता नजर आ रहा है. मतदान की शुरुआत मंगलवार सुबह जैसे ही हुई, मतदाता बूथों पर उम्मीद से ज्यादा तेजी से पहुंचने लगे. सुबह 11 बजे तक 20 जिलों की 122 सीटों पर 31.38 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जो पहले चरण के इसी समय के आंकड़े 27.64 प्रतिशत से काफी आगे है. यानी बिहार इस बार न सिर्फ जोश में है, बल्कि रिकॉर्ड तोड़ मूड में भी नजर आ रहा है.

सुबह 11 बजे तक जिलेवार मतदान प्रतिशत

Voting Percentage Till 11 Am
Bihar election 2025 phase 2 voting: क्या बिहार रचेगा नया इतिहास? शुरुआती घंटों में फर्स्ट फेज से ज्यादा वोटिंग 4

सुबह 9 बजे तक जिलेवार मतदान प्रतिशत

Voting Percentage Till 9 Am 1
Bihar election 2025 phase 2 voting: क्या बिहार रचेगा नया इतिहास? शुरुआती घंटों में फर्स्ट फेज से ज्यादा वोटिंग 5

जमुई के चोरमारा गांव में पहली बार वोटिंग

बिहार पुलिस मुख्यालय के मुताबिक जमुई विधानसभा के बरहट थाना क्षेत्र स्थित चोरमारा गांव में इस बार वोट का रंग नया होगा. 1011 एससी-एसटी मतदाता, जो अब तक मीलों पैदल चलकर दूसरे गांवों में वोट देने जाते थे, पहली बार अपने ही घर के पास बने बूथ में बटन दबा रहे हैं. यह वही चोरमारा है, जो जमुई, मुंगेर और लखीसराय के नक्सली बेल्ट का सबसे सक्रिय केंद्र रहा है. 2007 में यहीं सीपीआई माओवादी की नौवीं कांग्रेस (आम सभा ) हुई थी. जिसमें गणपति, प्रशांत बोस और किशन दा जैसे बड़े नक्सली नेता शामिल हुए थे. अब उसी जमीन पर लोकतंत्र का झंडा गड़ रहा है.

6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर 65.08 प्रतिशत हुआ था मतदान

छह नवंबर को हुए पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो अपने आप में ऐतिहासिक था. राज्य के चुनाव इतिहास में इससे ज्यादा वोटिंग कभी नहीं हुई थी. अब दूसरे चरण में सुबह से ही तेज रफ्तार वोटिंग इस बात का संकेत है कि बिहार शाम तक एक और नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है.

सुबह 9 बजे तक के आंकड़े आए हैं सामने

चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत का डेटा हर दो घंटे पर जारी कर रहा है. अभी तक 9 बजे तक के आंकड़े सामने आए हैं. इसके बाद 11 बजे, 1 बजे, 3 बजे और 5 बजे की रिपोर्ट जारी होगी. फाइनल आंकड़ा बताते समय यह साफ हो सकता है कि क्या बिहार लगातार दूसरे फेज में भी मतदान का नया इतिहास रच देगा. भीड़ का बहाव, बूथों पर कतारें और वोटिंग की अनोखी गति देख कर यही लगता है कि इस बार बिहार सिर्फ वोट नहीं डाल रहा, बल्कि लोकतंत्र के मीटर को नई ऊंचाई पर ले जा रहा है.

Also Read: Bihar Election 2025: दूसरे फेज में इन घने जगलों के बीच पहली बार वोटिंग, बेखौफ होकर बूथ तक पहुंच रहे मतदाता

Previous article Hanuman Worship: मंगलवार और शनिवार क्यों हैं हनुमान भक्तों के लिए खास? जानिए वजह
Next article Cauliflower Cutlet Recipe: फूलगोभी से बनाएं ये कुरकुरे और टेस्टी कटलेट, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करे
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel