[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile जुलाई में लॉन्च होंगी एक से बढ़कर एक कारें, नई Brezza से Kwid Facelift तक, देखें पूरी लिस्ट

जुलाई में लॉन्च होंगी एक से बढ़कर एक कारें, नई Brezza से Kwid Facelift तक, देखें पूरी लिस्ट

0
जुलाई में लॉन्च होंगी एक से बढ़कर एक कारें, नई Brezza से Kwid Facelift तक, देखें पूरी लिस्ट
जुलाई में लॉन्च होने वाली कारें

जुलाई में Renault, Maruti Suzuki, Nissan, JSW MG, Skoda और Honda जैसी कंपनियां अपनी नई कारों और SUV को रिवील करने जा रही हैं. इनमें एंट्री-लेवल हैचबैक से लेकर प्रीमियम SUV और परफॉर्मेंस कारें तक शामिल हैं. आइए जानते हैं जुलाई में लॉन्च और डेब्यू होने वाली इन नई कारों के बारे में.

2026 Renault Kwid Facelift

Renault 3 जुलाई को नई 2026 Kwid Facelift लॉन्च करेगी. कंपनी इसमें नया डिजाइन और कई नए फीचर्स देने वाली है. कार में Y-शेप LED DRLs, नए बंपर, नए टेललैंप और अपडेटेड फ्रंट लुक देखने को मिल सकता है. इंटीरियर में बड़ी टचस्क्रीन, नया स्टीयरिंग व्हील, अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्टैंडर्ड 6 एयरबैग मिलने की उम्मीद है. इसमें मौजूदा 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन ही दिया जा सकता है, जो मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आएगा.

Nissan Tekton

Nissan 9 जुलाई को अपनी नई मिड-साइज SUV Tekton को रिवील करेगी. यह SUV काफी हद तक Renault Duster पर बेस्ड होगी. इसमें LED हेडलाइट्स, मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स, C-शेप LED टेललाइट्स और नया स्पोर्टी डिजाइन मिलेगा. इंजन ऑप्शन में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकते हैं. ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलेगा.

JSW MG की नई SUV

JSW MG Motor 16 जुलाई को अपनी नई 7-सीटर SUV पेश कर सकती है, जो इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली Wuling Starlight 560 पर बेस्ड होगी. इसमें 12.8-इंच टचस्क्रीन, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, 50W वायरलेस चार्जिंग और 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. यह SUV Plug-in Hybrid (PHEV) और Electric दोनों पावरट्रेन में आ सकती है. इलेक्ट्रिक वर्जन की रेंज 530km तक हो सकती है, जबकि PHEV वर्जन 1,000km से ज्यादा की कुल ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम हो सकता है.

Maruti Suzuki Brezza Facelift

Maruti Suzuki जुलाई के आखिर में नई Brezza Facelift पेश कर सकती है. नई Brezza में अपडेटेड बंपर, नए अलॉय व्हील्स और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है. सबसे बड़ा बदलाव इंजन में देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली बार Brezza में 1.0-लीटर Boosterjet टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. इसके अलावा CNG वेरिएंट में नया अंडरबॉडी CNG टैंक भी मिल सकता है, जिससे बूट स्पेस पहले से बेहतर होगा.

Skoda Kodiaq RS

Skoda जल्द ही भारत में अपनी परफॉर्मेंस SUV Kodiaq RS लॉन्च करने वाली है. फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है. इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 265hp की पावर और 400Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. SUV में 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स, ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) और Dynamic Chassis Control Plus मिलेगा. कंपनी का दावा है कि यह SUV 0-100km/h की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकेंड में पकड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: Maruti Dzire Price Hike: डिजायर हुई महंगी, लेकिन यह मॉडल अब भी पुराने दाम पर, मिलेंगे ये फीचर्स

Previous article CBSE ने मानी भूल, फॉरेन लैंग्वेज की डिमांड को लेकर जानिए क्या है शिक्षकों का कहना
Next article बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, 251 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel