[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Triumph की 350cc रेंज खरीदना अब पड़ेगा महंगा, खरीदने से पहले नई कीमत जरूर जान लें

Triumph की 350cc रेंज खरीदना अब पड़ेगा महंगा, खरीदने से पहले नई कीमत जरूर जान लें

0
Triumph की 350cc रेंज खरीदना अब पड़ेगा महंगा, खरीदने से पहले नई कीमत जरूर जान लें
Triumph Speed T4 (Photo: Triumph Motorcycles)

अगर आप Triumph की 350cc बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको जेब में थोड़े ज्यादा पैसे रखने होंगे. कंपनी ने एक बार फिर अपनी 350cc रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. खास बात यह है कि पिछले दो महीनों में यह दूसरी बार है, जब कंपनी ने अपनी इन बाइक्स के दाम बढ़ाए हैं. कंपनी का कहना है कि बढ़ती इनपुट कॉस्ट और महंगाई की वजह से यह फैसला लेना पड़ा.

भारत में Triumph की 350cc सीरीज काफी पॉपुलर है. फिलहाल इसमें कुल छह मॉडल शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि इन बाइक्स पर अब भी ‘400’ बैजिंग दी गई है, लेकिन इनमें 350cc का इंजन मिलता है. ऐसा इसलिए किया गया है ताकि GST 2.0 के बाद 350cc से ऊपर की बाइक्स पर लगने वाले ज्यादा टैक्स से बचा जा सके.

Triumph की किन बाइक्स की कीमत कितनी बढ़ी?

पहले Triumph T4 की शुरुआती कीमत 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी, जो अब बढ़कर 2.09 लाख रुपये हो गई है. वहीं Speed 400 अब 6,000 रुपये महंगी होकर 2.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. हाल ही में लॉन्च हुई Tracker 400 की कीमत में भी 3,000 रुपये का इजाफा हुआ है. अब इसकी शुरुआती कीमत 2.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

सिर्फ यही नहीं, Triumph की प्रीमियम 400cc लाइनअप भी अब महंगी हो गई है. Scrambler 400X की कीमत में 6,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि Scrambler 400 XC और कैफे-रेसर स्टाइल वाली Thruxton 400 अब 5,000 रुपये ज्यादा कीमत पर उपलब्ध हैं.

मॉडलपुरानी कीमत (एक्स-शोरूम)नई कीमत (एक्स-शोरूम)कितनी बढ़ी कीमत
Triumph Speed T4₹1.99 लाख₹2.09 लाख₹10,000
Triumph Speed 400₹2.34 लाख₹2.40 लाख₹6,000
Triumph Tracker 400₹2.46 लाख₹2.49 लाख₹3,000
Triumph Scrambler 400 X₹2.59 लाख₹2.65 लाख₹6,000
Triumph Scrambler 400 XC₹2.94 लाख₹2.99 लाख₹5,000
Triumph Thruxton 400₹2.70 लाख₹2.75 लाख₹5,000

रेट्रो बाइक सेगमेंट में कड़ी टक्कर

कीमत बढ़ने के बाद भी Triumph 400 अपनी दमदार परफॉर्मेंस, स्मूद राइड और बेहतरीन क्वालिटी की वजह से लोगों की पसंदीदा बाइक्स में शामिल है. भारत में रेट्रो बाइक सेगमेंट में Royal Enfield, Triumph, Honda, Jawa, Yezdi और BSA जैसी कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर है. ऐसे में जो कंपनी कम कीमत में ज्यादा फीचर्स, अच्छी क्वालिटी और भरोसेमंद बाइक देगी, उसी की तरफ सबसे ज्यादा खरीदार आकर्षित होंगे.

यह भी पढ़ें: Jawa 350 Vs Yezdi Roadster: डिजाइन, पावर और कीमत में कौन निकला आगे?

Previous article बगहा को जल्द मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की सौगात, नए सत्र से शुरू होगा नामांकन और पढ़ाई
Next article बिहारशरीफ स्टेशन पर चला टिकट जांच अभियान, 209 बेटिकट यात्री पकड़े गए
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel