Tata Motors अपनी सबसे पॉपुलर SUVs में से एक Sierra को अब इलेक्ट्रिक अवतार में भारतीय बाजार में उतारने के लिए तैयार है. कंपनी 30 जून को Tata Sierra EV को लॉन्च करने वाली है. वहीं, लॉन्च से पहले सामने आए टीजर्स से साफ है कि यह SUV सिर्फ रेट्रो नाम की वापसी नहीं, बल्कि लंबी रेंज, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स के साथ EV सेगमेंट Aमें बड़ा धमाका करने की तैयारी में है. अगर आप नई इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो Tata Sierra EV आपके लिए एक दमदार ऑप्शन साबित हो सकती है.
500Km से ज्यादा हो सकती है रेंज
Tata Motors ने लेटेस्ट टीजर के जरिए Sierra EV की रेंज को लेकर हिंट्स दिए हैं. टीजर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर 80% बैटरी चार्ज होने पर 424 किलोमीटर की रेंज दिखाई गई है. इससे माना जा रहा है कि फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक SUV 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक ऑफिशियली ईवी की ड्राइविंग रेंज का ऐलान नहीं किया है.
डिजाइन
नई Sierra EV अपने आइकॉनिक डिजाइन को बरकरार रखते हुए कई EV-स्पेसिफिक एलिमेंट्स के साथ आएगी. इसमें क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, कनेक्टेड LED DRLs, वर्टिकल LED फॉग लैंप, फ्लश डोर हैंडल्स, एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ फुल-विड्थ LED लाइट बार मिलेगा, जो इसे मॉडर्न और प्रीमियम लुक देगा.
कैबिन
नई Tata Sierra EV का इंटीरियर पूरी तरह मॉडर्न डिजाइन के साथ आएगा. इसमें नया डैशबोर्ड लेआउट, इल्यूमिनेटेड Tata EV लोगो वाला टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल पर Boost Mode के लिए अलग फिजिकल बटन मिलेगा. यह मोड जरूरत पड़ने पर कुछ समय के लिए मैक्सिमम पावर और टॉर्क ऑफर करेगा.
फीचर्स
फीचर्स की बात करें, तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, पावर्ड टेलगेट, 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के साथ 12-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम और Dolby Atmos सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
ऑफ-रोडिंग के लिए मिलेंगे Terrain Modes
Tata Sierra EV में अलग-अलग सड़क परिस्थितियों के लिए Terrain Modes भी दिए जाएंगे. कंपनी के टीजर में Sand Mode दिखाया गया है, जिससे साफ है कि यह SUV रेतीले और कठिन रास्तों पर भी बेहतर परफॉर्म कर सकेगी.
AWD सिस्टम और दमदार परफॉर्मेंस
कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है, कि Sierra EV को All-Wheel Drive (AWD) ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा. इसके टॉप वेरिएंट में डुअल-मोटर Quad Wheel Drive सेटअप मिलने की उम्मीद है, जो Harrier EV में भी दिया गया है. वहीं एंट्री-लेवल वेरिएंट में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है.
बैटरी और चार्जिंग
Tata Sierra EV को 55kWh और 65kWh बैटरी पैक ऑपशंस के साथ पेश किया जा सकता है. वहीं टॉप वेरिएंट में 75kWh बैटरी पैक मिलने की भी उम्मीद है, जिसे Harrier EV से लिया जा सकता है. SUV में DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो सकेगी. इसके अलावा, कंपनी अपनी Battery-as-a-Service (BaaS) स्कीम भी Sierra EV के साथ पेश कर सकती है. इस मॉडल के तहत ग्राहक बैटरी को सब्सक्रिप्शन के जरिए भी ले सकेंगे, जिससे SUV की शुरुआती खरीद कीमत कम हो जाएगी.
किनसे होगा मुकाबला?
लॉन्च के बाद Tata Sierra EV का सीधा मुकाबला Mahindra BE 6, Hyundai Creta Electric और Maruti Suzuki e Vitara जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा. अपनी लंबी रेंज, प्रीमियम फीचर्स और AWD ऑप्शन की बदौलत यह भारतीय EV बाजार में एक मजबूत दावेदार बनकर उभर सकती है.
यह भी पढ़ें: Tata Sierra Petrol खरीदें या EV का इंतजार करें? लॉन्च से पहले जानिए कौन-सा ऑप्शन रहेगा बेहतर
