[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 7.89 लाख रुपये में टर्बो इंजन, Renault Kiger के नए वेरिएंट हुए लॉन्च, जानें कीमत

7.89 लाख रुपये में टर्बो इंजन, Renault Kiger के नए वेरिएंट हुए लॉन्च, जानें कीमत

0
7.89 लाख रुपये में टर्बो इंजन, Renault Kiger के नए वेरिएंट हुए लॉन्च, जानें कीमत
Renault Kiger (Photo: Renault India)

Renault Kiger खरीदने की सोच रहे कस्टमर्स के लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने इसका नया Evolution+ Turbo वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी वजह से अब टर्बो-पेट्रोल मैनुअल मॉडल पहले के मुकाबले काफी ज्यादा किफायती हो गया है. इस नए वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 7.89 लाख रुपये रखी गई है. वहीं पहले टर्बो-पेट्रोल मैनुअल Kiger खरीदने के लिए कम से कम 9.33 लाख रुपये खर्च करने पड़ते थे.

अगर आपका बजट और भी कम है, तो Kiger Evolution+ को नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ भी खरीदा जा सकता है. इसकी शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये है. वहीं, Techno Turbo वेरिएंट को भी एक बड़ा अपडेट मिला है. पहले यह सिर्फ CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध था, लेकिन अब इसमें मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी जोड़ दिया गया है, जिसकी कीमत 8.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

Renault Kiger प्राइस लिस्ट

वेरिएंटMT कीमत (लाख रुपये)AMT कीमत (लाख रुपये)CVT कीमत (लाख रुपये)
Authentic5.81
Evolution6.556.99
Evolution+6.99*7.45*
Evolution+ Turbo7.89*
Techno7.558.05
Techno Turbo8.45*9.35
Emotion8.45
Emotion Turbo9.3510.35

(*) वाले वेरिएंट Renault Kiger के नए लॉन्च किए गए वेरिएंट हैं. सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.

Renault Kiger के फीचर्स

  • Evolution वेरिएंट में LED DRLs और LED टेललाइट्स, 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायर्ड Android Auto और Apple CarPlay के साथ), स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, रियर AC वेंट्स, फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाले ORVMs और रियर-व्यू कैमरा जैसी सुविधाएं दी गई हैं.
  • Evolution+ वेरिएंट में कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, और ऑटोमैटिक AC जैसे फीचर्स शामिल हैं. खास बात यह है कि ये फीचर्स पहले केवल हाई Techno वेरिएंट में मिलते थे.
  • अगर Techno वेरिएंट की बात करें, तो इसमें LED हेडलाइट्स और 16-इंच फ्लेक्स व्हील्स जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं.
  • टॉप-स्पेक Emotion वेरिएंट है में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और मल्टीपल ड्राइव मोड्स जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.

Renault Kiger के इंजन और परफॉर्मेंस

Renault Kiger में इंजन ऑप्शन्स की भी अच्छी वैरायटी देखने को मिलती है. इसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72hp की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मौजूद है. खास बात यह है कि मैनुअल वेरिएंट के साथ CNG रेट्रोफिट ऑप्शन भी दिया जाता है

वहीं, जिन लोगों को ज्यादा पावर और बेहतर परफॉर्मेंस पसंद है, उनके लिए 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मौजूद है. यह इंजन 100hp की पावर और 160Nm का दमदार टॉर्क जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ चुना जा सकता है.

यह भी पढ़ें: ₹6.26 लाख में मिल रही भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान, जानिए Dzire LXI में क्या है खास

Previous article बिहार पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए चली स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने बदला समय
Next article फोन की बैटरी 1% होते ही क्यों होने लगती है बेचैनी और बढ़ जाती है दिल की धड़कन? इसके पीछे छिपा है दिमाग का दिलचस्प राज
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel