भारत की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Komaki ने अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर MG Pro V और MG Pro+ को लॉन्च कर दिए हैं. Komaki MG Pro V की एक्स-शोरूम कीमत 73,999 रुपये रखी गई है. वहीं MG Pro+ की कीमत 79,999 रुपये है. ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि इन दोनों स्कूटर्स में क्या खास है, कितनी रेंज मिलती है और कौन-कौन से फीचर्स दिए गए हैं, तो आइए डिटेल में जानते हैं.
डिजाइन
दोनों स्कूटर लगभग एक जैसे दिखते हैं. इनके डिजाइन में मेटल बॉडी पैनल्स का यूज किया गया है. ये ब्लैक, फ्रॉस्ट व्हाइट, गार्नेट रेड और मेटल ग्रे जैसे शानदार कलर में उपलब्ध हैं. स्कूटर का फ्रंट प्रोफाइल शार्प और मॉडर्न है, जबकि बॉडी में खूबसूरती से इंटीग्रेट किए गए इंडिकेटर्स इसकी स्टाइल को और निखारते हैं. वहीं, पूरी तरह LED लाइटिंग इसकी रोड प्रेजेंस बढ़ाती है.
मोटर, रेंज और चार्जिंग
दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में BLDC हब मोटर दी गई है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी पावर आउटपुट का खुलासा नहीं किया है. MG Pro V में 2.2kWh की बैटरी मिलती है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 90 से 100 km की रेंज देने का दावा करती है. वहीं, MG Pro+ में बड़ी 2.7kWh बैटरी दी गई है, जिसकी दावा की गई रेंज 150 km से भी ज्यादा है.
यह भी पढ़ें: प्लास्टिक-फाइबर छोड़िए, मेटल बॉडी के साथ आते हैं ये 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जल्दी नहीं पड़ेंगे डेंट-स्क्रैच
दोनों स्कूटर्स की टॉप स्पीड 60 km/h बताई गई है. इन्हें फुल चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है. खास बात यह है कि Komaki बैटरी और मोटर-कंट्रोलर यूनिट पर 3 साल या 30,000 km (जो पहले पूरा हो) की वारंटी भी दे रही है.
फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में पूरी तरह डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जिसमें स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, बैटरी वोल्टेज और बैटरी लेवल जैसी सभी जरूरी डिटेल एक नजर में दिखाई देती है. इसके साथ मोबाइल कनेक्टिविटी ऐप भी दिया गया है. इसकी मदद से आप बैटरी की हेल्थ और बची हुई रेंज को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं.
इसमें कीलेस स्टार्ट, एंटी-थेफ्ट लॉक और पार्क असिस्ट जैसे काम के फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. वहीं, स्कूटर में अच्छा-खासा फ्लोरबोर्ड स्पेस और अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है.
यह भी पढ़ें: बैटरी बदलें और निकल पड़ें…102Km की रेंज वाली Honda Activa e की जानें सारी खूबियां
