[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 42hp की पावर, 120 km/h की टॉप स्पीड… इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में आ जाएगी एक SUV

42hp की पावर, 120 km/h की टॉप स्पीड… इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में आ जाएगी एक SUV

0
42hp की पावर, 120 km/h की टॉप स्पीड… इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में आ जाएगी एक SUV
BMW CE 04 (Photo: BMW MotorCycles India)

अगर भारत में बिकने वाली सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें, तो BMW CE 04 इस समय सबसे आगे खड़ी नजर आती है. इसके 42hp की पावर, 62Nm टॉर्क और 120 km/h की टॉप स्पीड के सामने फिलहाल इंडियन मार्केट की कोई दूसरी इलेक्ट्रिक स्कूटर टिकती हुई नहीं दिखती. दिलचस्प बात यह है कि आज भारत में बिक रही ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, चाहे वह Ola Electric, Ather Energy या TVS Motor Company की हों, उनकी पावर 10hp से भी कम रहती है. ऐसे में BMW CE 04 सीधे तौर पर किसी स्कूटर से नहीं, बल्कि एक अलग ही लीग में खेल रही है. आइए डिटेल में देखते हैं और क्या खास हमें इस स्कूटर में देखने को मिलता है.

BMW CE 04: परफॉरमेंस और बैटरी

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी जबरदस्त परफॉर्मेंस है. इसका मोटर सिर्फ 1,500rpm पर ही 62Nm का टॉर्क जनरेट कर देता है. आसान शब्दों में कहें तो जैसे ही आप थ्रॉटल घुमाते हैं, स्कूटर तुरंत पिकअप देने लगता है. आपको तेज एक्सेलरेशन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता. पावर की बात करें तो इसका पीक पावर 4,900rpm पर मिलता है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 120kmph है. ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर जहां शहर के भीतर 80kmph तक की स्पीड के लिए बनाए जाते हैं, वहीं यह उससे कहीं आगे की सोच के साथ तैयार किया गया है.

यह भी पढ़ें: फोन में मैप देखने की जरूरत नहीं, ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर आते हैं इनबिल्ट नेविगेशन के साथ

स्कूटर में 8.9kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 130km तक की दावा की गई रेंज देती है. स्टैंडर्ड 2.3kW AC ऑनबोर्ड चार्जर से इसे पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 4 घंटे 20 मिनट का समय लगता है. फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन भी मौजूद है, लेकिन यह स्टैंडर्ड पैकेज का हिस्सा नहीं है. यानी अगर आप फास्ट चार्जिंग चाहते हैं, तो इसके लिए अलग से खर्च करना पड़ेगा.

BMW CE 04: सस्पेंशन, ब्रेकिंग और वजन

इस मैक्सी-स्कूटर में आगे 99mm ट्रैवल वाला टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे 91mm ट्रैवल वाला रियर स्ट्रट मिलता है. यानी शहर की खराब सड़कों और छोटे-मोटे गड्ढों को यह काफी आराम से संभाल सकता है. ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे 265mm के डुअल डिस्क ब्रेक्स चार-पिस्टन कैलिपर्स के साथ दिए गए हैं. वहीं  पीछे 265mm का सिंगल डिस्क ब्रेक मिलता है. साथ ही दोनों पहियों पर ABS भी मौजूद है. इस स्कूटर का सबसे बड़ा ध्यान खींचने वाला आंकड़ा इसका 231 kg का कर्ब वेट है. यह वजन कई 650cc बाइकों से भी ज्यादा है.

BMW CE 04: फीचर्स

इसमें 10.25-इंच का बड़ा TFT डिस्प्ले, कीलेस स्टार्ट, बिल्ट-इन नेविगेशन, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम), स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, अलग-अलग राइड मोड्स और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके सीट के नीचे स्टोरेज भी दिया गया है, लेकिन बैटरी पैक की वजह से उसमें सामान रखने की जगह थोड़ी लिमिटेड हो जाती है.

BMW CE 04: कीमत

कीमत की बात करें तो BMW CE 04 की एक्स-शोरूम कीमत 15.25 लाख रुपये है. दिलचस्प बात यह है कि भारतीय बाजार में इसका कोई सीधा मुकाबला मौजूद ही नहीं है. जहां Ather 450X और Ola S1 Pro जैसी पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 1.50 लाख रुपये से कम कीमत में आती हैं और 10hp से भी कम पावर देती हैं, वहीं BMW CE 04 बिल्कुल अलग ही लीग में है.

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते वक्त नहीं पड़ेगा जेब पर बोझ, BaaS स्कीम के साथ आते हैं टॉप 5 ऑप्शन

Previous article पूर्णिया परीक्षा में कल होगी मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल व चलंत दस्ता सिपाही भर्ती
Next article फैन पेज चलाने वाले सावधान! पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ठोक दिया केस, जानें पूरा मामला
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel