[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Bajaj Chetak EV का जलवा, बिक्री में पेट्रोल बाइक्स पर पड़ी भारी

Bajaj Chetak EV का जलवा, बिक्री में पेट्रोल बाइक्स पर पड़ी भारी

0
Bajaj Chetak EV का जलवा, बिक्री में पेट्रोल बाइक्स पर पड़ी भारी
Chetak EV | Bajaj

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसी के साथ बजाज चेतक की लोकप्रियता भी लगातार नयी ऊंचाइयों को छू रही है. मई 2026 के बिक्री आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि चेतक अब सिर्फ एक सफल इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं, बल्कि बजाज ऑटो के सबसे मजबूत प्रोडक्ट्स में से एक बन चुका है. खास बात यह है कि इसकी मासिक बिक्री कंपनी की कई पेट्रोल बाइक्स से भी ज्यादा रही. इससे साफ संकेत मिलता है कि भारतीय ग्राहक अब तेजी से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ रहे हैं और भरोसेमंद ईवी स्कूटरों की मांग लगातार बढ़ रही है.

31 दिनों में 38 हजार से ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा चेतक

मई 2026 में बजाज ऑटो ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की 38,376 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. यह कंपनी के पोर्टफोलियो में दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट रहा. पिछले साल मई 2025 में चेतक की 25,540 यूनिट्स बिकी थीं. यानी एक साल में इसकी बिक्री में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं अप्रैल 2026 में कंपनी ने 34,304 यूनिट्स बेची थीं, जिसके मुकाबले मई में भी मजबूत ग्रोथ दर्ज हुई.

कई पेट्रोल बाइक्स को पीछे छोड़ रहा है इलेक्ट्रिक स्कूटर

बजाज की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक पल्सर 125 रही, जिसकी मई में 62,280 यूनिट्स बिकीं. लेकिन इसके बाद दूसरे नंबर पर चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर रहा. दिलचस्प बात यह है कि पल्सर 160 और पल्सर 200 एनएस की संयुक्त बिक्री 36,658 यूनिट्स रही, जो चेतक से भी कम है. वहीं प्लेटिना की बिक्री 26,467 यूनिट्स तक सीमित रही. इससे साफ है कि चेतक अब कंपनी की कई लोकप्रिय पेट्रोल मोटरसाइकिलों को बिक्री के मामले में कड़ी चुनौती दे रहा है.

बजाज ऑटो की कुल बिक्री भी रही मजबूत

अगर कंपनी की कुल बिक्री पर नजर डालें तो मई 2026 में बजाज ऑटो ने 2,09,528 दोपहिया वाहन बेचे. पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 1,91,412 यूनिट्स था. हालांकि अप्रैल 2026 के मुकाबले बिक्री में मामूली गिरावट आई, जब कंपनी ने 2,10,063 यूनिट्स की बिक्री की थी. इसके बावजूद इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में चेतक का प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है.

क्यों बढ़ रही है चेतक की मांग?

बढ़ती पेट्रोल कीमतें, कम रनिंग कॉस्ट, आसान मेंटेनेंस और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार जैसे कई कारण ग्राहकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओर आकर्षित कर रहे हैं. चेतक अपने प्रीमियम डिजाइन, बेहतर बिल्ड क्वाॅलिटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की वजह से शहरी ग्राहकों की पहली पसंद बनता जा रहा है. यही कारण है कि इसकी बिक्री हर महीने नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है.

भारतीय ईवी बाजार में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा

भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में टीवीएस, बजाज और एथर जैसी कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है. इसके बावजूद चेतक लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रहा है. आने वाले महीनों में यदि यही रफ्तार बनी रही तो चेतक देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों में अपनी स्थिति और मजबूत कर सकता है.

यह भी पढ़ें: 1 लाख से कम कीमत वाले EV का कमाल, बिक्री में 51% उछाल, 4 लाख यूनिट पार कर बनाया रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: बिना लाइसेंस चलाइए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, स्लो स्पीड लेकिन फीचर्स की भरमार

Previous article नवादा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद
Next article सूफी महोत्सव और डिप्टी सीएम के आगमन से पहले मनेर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों में मची अफरा-तफरी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel