[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile लॉन्ग हाईवे राइड के लिए परफेक्ट क्यों हैं क्रूजर बाइक्स? जानें इसके 5 खास फीचर्स

लॉन्ग हाईवे राइड के लिए परफेक्ट क्यों हैं क्रूजर बाइक्स? जानें इसके 5 खास फीचर्स

0
लॉन्ग हाईवे राइड के लिए परफेक्ट क्यों हैं क्रूजर बाइक्स? जानें इसके 5 खास फीचर्स
क्रूजर बाइक्स (Photo: Royal Enfield)

क्रूजर बाइक्स अपनी कंफर्टेबल राइडिंग स्टाइल और डिजाइन के लिए जानी जाती हैं. जहां स्पोर्ट बाइक की राइडिंग ज्यादा फास्ट और एग्रेसिव होती है, वहीं क्रूजर बाइक स्टेबिलिटी, आराम और लंबी दूरी तय करने में आसानी पर ज्यादा ध्यान देती हैं. इनका डिजाइन ऐसा होता है कि घंटों तक चलाने के बाद भी थकान कम महसूस होती है. यही वजह है कि क्रूजर बाइक्स हाईवे राइडिंग के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं. आइए जानते हैं वो कौन से 5 ऐसे फीचर्स हैं जो क्रूजर बाइक्स को हटके बनाते हैं.

रिलैक्स्ड राइडिंग पोजिशन

क्रूजर बाइक की सबसे बड़ी खासियत है उसका रिलैक्स्ड राइडिंग पोजिशन. इसमें फुटपैग्स आगे की तरफ और हैंडलबार्स चौड़े होते हैं. इससे राइडर को अपनी टांगें आराम से फैलाने की पूरी आजादी मिलती है. साथ ही, इन बाइक्स की सीट भी काफी नीची होती है, जिससे बैठने की पोजिशन बिलकुल नेचुरल और कंफर्टेबल लगती है.

लो सीट हाइट

क्रूजर बाइक की खासियत होती है कि इसकी सीट हाइट लो होती है. इसका मतलब ये है कि आप आराम से बैठ सकते हैं और बाइक को कंट्रोल करना भी आसान हो जाता है. साथ ही, ये कम ऊंचाई हाईवे पर भी बाइक को स्टेबल बनाती है और लंबे समय तक बैठकर राइड करने पर भी कम थकावट होती है.

चौड़ी सीट 

क्रूजर बाइक की एक बड़ी खासियत हैं इसके कंफर्टेबल और चौड़े सीट्स. ये सीट्स इस तरह डिजाइन की जाती हैं कि लंबी ड्राइव के दौरान राइडर और पैसेंजर दोनों को आराम मिले. इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये कूल्हों और पीठ पर दबाव कम करती हैं, जिससे हाईवे पर लंबे समय तक ड्राइव करने के बावजूद थकान कम महसूस होती है.

स्टेबल व्हीलबेस और सस्पेंशन

क्रूजर बाइक का व्हीलबेस बाकी बाइक के कंपैरिजन में बड़ा होता है. इसका मतलब है कि ये बाइक हाई स्पीड पर भी काफी स्टेबल रहती हैं. साथ ही, इनका सस्पेंशन सिस्टम ऐसे बम्प्स और झटकों को आसानी से संभाल लेता है. यही वजह है कि क्रूजर बाइक पर राइड करना हमेशा स्मूथ और कंफर्टेबल महसूस होता है.

हाईवे पर स्मूथ राइडिंग के लिए मजबूत टॉर्क

क्रूजर बाइक में ऐसे पावरफुल इंजन होते हैं जो कम RPM (Revolutions Per Minute) पर भी ज्यादा टॉर्क जनरेट करते हैं. इसका मतलब है कि आपको बार-बार गियर बदलने की झंझट नहीं रहती. आप आसानी से अपनी स्पीड में स्टेबल रह सकते हैं. साथ ही, जब हाईवे पर किसी गाड़ी को ओवरटेक करना हो, तो यही पावरफुल टॉर्क काम आता है.

यह भी पढ़ें: Hero Splendor Plus के सभी वेरिएंट्स की कीमत में कितना फर्क? खरीदने से पहले जरूर जानें

Previous article CBDT का बड़ा फैसला, अब क्रिप्टो और ई-रुपी भी आएंगे टैक्स दायरे में
Next article अब होगा कमबैक! अभिषेक-गिल के तरह युवराज की शरण में पहुंचे ऋषभ, ट्रेनिंग शुरू
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel