[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Zelenskyy Video : 10 मिनट बहस, जेलेंस्की बिना लंच किए उठ गए, डोनाल्ड ट्रंप ने सुना दी खरी–खोटी

Zelenskyy Video : 10 मिनट बहस, जेलेंस्की बिना लंच किए उठ गए, डोनाल्ड ट्रंप ने सुना दी खरी–खोटी

0
Zelenskyy Video : 10 मिनट बहस, जेलेंस्की बिना लंच किए उठ गए, डोनाल्ड ट्रंप ने सुना दी खरी–खोटी
डोनाल्ड ट्रंप (बाएं) यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (दाएं)

Zelenskyy Video : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को ओवल ऑफिस में एक बैठक के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर बरस पड़े. डोनाल्ड ट्रंप के साथ जेलेंस्की और प्रतिनिधिमंडल को दोपहर का लंच करना था. इसकी व्यवस्था कैबिनेट रूम के बाहर की गई थी, लेकिन बाद में वहां सलाद की प्लेट और अन्य चीजों को कर्मचारी पैक करते दिखाई दिए. आम तौर पर गंभीर चर्चाओं के लिए मशहूर ओवल ऑफिस में तनातनी और खुलेआम तेज आवाज में बातचीत करने की बात से लोग चौंक गए.

इससे पहले जब जेलेंस्की अमेरिका पहुंचे तो उनके चेहरे पर खुशी थी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा– अमेरिका की एक महत्वपूर्ण यात्रा पर हूं. वाशिंगटन में, मैंने अमेरिकी सीनेट के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. हमारी चर्चा यूक्रेन के लिए निरंतर सैन्य सहायता, राष्ट्रपति ट्रंप  के साथ मेरी बैठक, न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के प्रयास, युद्ध को खत्म करने के हमारे उद्देश्य और मजबूत सुरक्षा गारंटी के महत्व पर फोकस रहेगी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Delimitation : लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?

ट्रंप ने जेलेंस्की को फटकार लगाई

इसके बाद खबर आई कि ट्रंप ने जेलेंस्की को फटकार लगाई. ट्रंप ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति की कार्रवाई तीसरा विश्व युद्ध भड़का सकती है. इसके बाद जेलेंस्की ने अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिज समझौते पर हस्ताक्षर किए बिना चले गए. ट्रंप ने इस समझौते की मांग की थी और कहा था–यह यूक्रेन को भविष्य के समर्थन के लिए एक शर्त है.

 45 मिनट की बातचीत में 10 मिनट बहस

डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच लगभग 45 मिनट बातचीत हुई. इसमें से अंतिम 10 मिनट तीनों के बीच काफी तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया. जेलेंस्की ने अपना पक्ष रखने का प्रयास किया. उन्होंने रूस की पर संदेह व्यक्त किया. बहस की शुरुआत वेंस द्वारा जेलेंस्की से यह कहे जाने के साथ हुई, ‘‘राष्ट्रपति जी सम्मानपूर्वक.. मुझे लगता है कि आपका ओवल ऑफिस में आकर अमेरिकी मीडिया के सामने इस तरह की कोशिश अपमानजनक है.’’ जेलेंस्की ने आपत्ति जताने की कोशिश की, जिस पर ट्रंप ने तेज आवाज में कहा, ‘‘आप लाखों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.’’

ये भी पढ़ें : Video : डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को जमकर सुनाया, देखें यूक्रेन के राष्ट्रपति ने क्या किया उसके बाद

ट्रंप ने कहा, ‘‘आप तीसरे विश्वयुद्ध की ओर बढ़ रहे हैं. आप जो कर रहे हैं वह देश के प्रति बहुत अपमानजनक है. यह वह देश है जिसने आपका बहुत अधिक समर्थन किया है.’’

Previous article बिहार के आशुतोष अमन का रिकॉर्ड तोड़ हर्ष दुबे ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी में हासिल किया ये बड़ा मुकाम
Next article Viral Video: मेरी बात सुनो, न मारो, एक मिनट रुको… गिड़गिड़ाने लगे इंस्पेक्टर साहब, देखें वीडियो  
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel