[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Zelensky in UK Video : ट्रंप से बहस के बाद ब्रिटेन पहुंचे जेलेंस्की, पीएम स्टारमर ने लगा लिया गले

Zelensky in UK Video : ट्रंप से बहस के बाद ब्रिटेन पहुंचे जेलेंस्की, पीएम स्टारमर ने लगा लिया गले

0
Zelensky in UK Video : ट्रंप से बहस के बाद ब्रिटेन पहुंचे जेलेंस्की, पीएम स्टारमर ने लगा लिया गले
ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टारमर (बाएं) यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (दाएं)

Zelensky in UK Video : व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का हॉट टॉक हुआ. इसके एक दिन बाद, शनिवार को ब्रिटिश प्रधान मंत्री कीर स्टारमर और जेलेंस्की की मुलाकात हुई. इस दौरान 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर दोनों देशों के नेता मजबूती से गले मिलते नजर आए. जैसे ही जेलेंस्की पहुंचे, समर्थकों ने नारे लगाए. वहीं स्टार्मर ने अंदर जाने से पहले उन्हें गले लगाकर स्वागत किया.

दोस्ती के लिए धन्यवाद : जेलेंस्की ने स्टारमर से कहा

स्टारमर ने वोलोडिमिर जेलेंस्की से कहा, “जैसा कि आपने बाहर सड़क पर जयकारे सुना, आपको पूरे यूनाइटेड किंगडम में पूरा समर्थन प्राप्त है.” उन्होंने कहा, “हम आपके साथ, यूक्रेन के साथ, जब तक यह संभव हो, खड़े हैं.” यूक्रेनी नेता ने स्टारमर और ब्रिटेन के लोगों को उनके समर्थन और दोस्ती के लिए धन्यवाद दिया.

प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ गर्मजोशी से मुलाकात

वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा– प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ सार्थक और गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई. हमारी बातचीत के दौरान, हमने यूक्रेन और पूरे यूरोप के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की. यूक्रेन की स्थिति को मजबूत करने के लिए ठोस कदम और युद्ध को न्यायपूर्ण शांति के साथ समाप्त करने के साथ-साथ मजबूत सुरक्षा गारंटी पर भी हमारी बात हुई. प्रधानमंत्री की ओर से समर्थन का एक सैद्धांतिक बयान दिया गया.

यूनाइटेड किंगडम के लोगों और सरकार का धन्यवाद : जेलेंस्की

जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा–यूक्रेन और यूनाइटेड किंगडम ने एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए. यह ऋण यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाएगा. इन पैसों का उपयोग यूक्रेन में हथियारों के उत्पादन के लिए किया जाएगा. जिसने युद्ध शुरू किया है, उसे इसकी कीमत चुकानी होगी. मैं इस युद्ध की शुरुआत से ही उनके जबरदस्त समर्थन के लिए यूनाइटेड किंगडम के लोगों और सरकार को धन्यवाद देता हूं.

Previous article Chanakya Niti: खतरे से खाली नहीं इन 4 लोगों की मदद करना, खुद तो बर्बाद होंगे ही आपको भी कहीं का नहीं छोड़ेंगे
Next article झारखंड के संताल आदिवासियों की अनोखी होली, रंगों से नहीं मनाते होलिकोत्सव, बाहा महोत्सव में दिखेगा उल्लास
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel