[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Yahya Sinwar Dead : याह्या सिनवार को ढेर करने के बाद बोले बेंजामिन नेतन्याहू, इजराइल ने अपना हिसाब चुका लिया लेकिन…

Yahya Sinwar Dead : याह्या सिनवार को ढेर करने के बाद बोले बेंजामिन नेतन्याहू, इजराइल ने अपना हिसाब चुका लिया लेकिन…

0
Yahya Sinwar Dead : याह्या सिनवार को ढेर करने के बाद बोले बेंजामिन नेतन्याहू, इजराइल ने अपना हिसाब चुका लिया लेकिन…
benjamin netanyahu

Yahya Sinwar Dead : हमास का नया मुखिया याह्या सिनवार को भी ढेर कर दिया गया है. इजराइल ने उसकी मौत की पुष्टि की है. सिनवार की मौत पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि इजराइल ने उस व्यक्ति से अपना हिसाब चुकता कर लिया है जिसने ‘होलोकॉस्ट’ (यहूदी नरसंहार) के बाद हमारे लोगों के इतिहास में सबसे भीषण नरसंहार को अंजाम दिया था.

नेतन्याहू ने कहा कि हमास नेता याह्या सिनवार की हत्या गाजा में बंधक बनाए गए लोगों को वापस लाने के लिए ‘‘युद्ध में एक महत्वपूर्ण क्षण’’ है. उन्होंने यह भी कहा कि जो कोई भी हथियार सौंप देगा और बंधकों की वापसी में सहायता करेगा, उसे गाजा से सुरक्षित रूप से जाने दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा, हमारा युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है.

हमास ने सिनवार की मौत की पुष्टि नहीं की

इजराइल की सेना ने गुरुवार को कहा कि गाजा में उसके सैनिकों ने हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार को मार गिराया है. सिनवार पिछले साल इजराइल पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता था, जिसके बाद हमास-इजराइल के बीच भीषण जंग शुरू हुई. सिनवार इजराइल-हमास युद्ध की शुरुआत से ही इजराइल में सर्वाधिक वांछित लोगों की सूची में सबसे ऊपर था, और उसकी हत्या से आतंकवादी समूह को एक बड़ा झटका लगा है. हमास ने सिनवार की मौत की फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की है.

Read Also : Hamas Israel War: क्या मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार! इजरायली सेना कर रही है जांच

7 अक्टूबर के हमले का मास्टरमाइंट था याह्या सिनवार

याह्या सिनवार को पिछले साल 7 अक्टूबर के हमले का मास्टरमाइंट बताया जाता है. इस दिन हमास ने इजराइल पर बड़ा हमला किया था जिसमें 1200 इजराइलियों की मौत हो गई थी. इसके बाद ही इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान किया था जो अबतक जारी है. सिनवार इस साल अगस्त में इस्माइल हानिया की मौत के बाद हमास प्रमुख बनाया गया था. 31 जुलाई को इस्माइल हानिया को इजराइल ने मार गिराया था.
(इनपुट पीटीआई)

https://www.youtube.com/watch?v=PsIVERMutyY
Previous article जयपुर में RSS कार्यक्रम पर चाकू-डंडों से हमला, 7-8 लोग घायल
Next article जब फुटपाथ पर गाड़ी चला रहे थे सलमान खान, नहीं था कोई डर, इस एक्टर ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel