[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World 100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

0
100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर
डोनाल्ड ट्रंप (दाएं) शी जिनपिंग (बाएं)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस बयान से सहमति जताई कि अमेरिका गिरावट की ओर था, लेकिन उन्होंने कहा कि यह बात उनके कार्यकाल की नहीं, बल्कि जो बाइडेन के समय की है. ट्रंप ने कहा कि वह शी की बात से 100 फीसदी सहमत हैं, लेकिन उनका इशारा उस दौर की तरफ है जब बाइडेन प्रशासन के दौरान अमेरिका को काफी नुकसान हुआ. उन्होंने बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हीं चार सालों में देश की हालत कमजोर हुई.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि शी जिनपिंग का बयान मौजूदा हालात पर नहीं था, बल्कि पुराने दौर की बात थी. उन्होंने दावा किया कि उनके नेतृत्व में अमेरिका तेजी से आगे बढ़ रहा है. ट्रंप ने Truth Social पर लिखा कि देश को खुली सीमाओं, ज्यादा टैक्स, ट्रांसजेंडर नीतियों, महिलाओं के खेलों में पुरुषों की भागीदारी, DEI, खराब व्यापार समझौतों और बढ़ते अपराध जैसी चीजों से भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि इन सबका असर देश पर काफी गंभीर पड़ा.

ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका में जबरदस्त उछाल

ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि शी जिनपिंग का बयान उनके कार्यकाल के लिए नहीं था, क्योंकि शी के मुताबिक उनके नेतृत्व में अमेरिका ने जबरदस्त उछाल देखा. उन्होंने दावा किया कि उनके 16 महीनों में शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, 401K निवेश मजबूत हुए और अमेरिका फिर से आर्थिक ताकत बना. ट्रंप ने यह भी कहा कि सेना दुनिया की सबसे ताकतवर बनी, ईरान पर कड़ी कार्रवाई हुई और वेनेजुएला के साथ रिश्ते बेहतर हुए.

शी जिनपिंग ने खुद ट्रंप को दी बधाई

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका में रिकॉर्ड निवेश आया, नौकरी के मौके सबसे ज्यादा बढ़े और DEI जैसी नीतियों को खत्म किया गया. ट्रंप के मुताबिक इतनी उपलब्धियां रहीं कि सब गिनाना मुश्किल है. उन्होंने यह भी कहा कि शी जिनपिंग ने खुद उन्हें इन सफलताओं के लिए बधाई दी थी.

Previous article Bhagalpur. सदर अस्पताल में ओपीडी का नया रोस्टर जारी, विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात
Next article Madhubani News: डीएम ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel