[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World World War 3: क्या छिड़ने वाला है थर्ड वर्ल्ड वॉर ? डोनाल्ड ट्रंप ने आखिर ऐसा क्यों कहा

World War 3: क्या छिड़ने वाला है थर्ड वर्ल्ड वॉर ? डोनाल्ड ट्रंप ने आखिर ऐसा क्यों कहा

0
World War 3: क्या छिड़ने वाला है थर्ड वर्ल्ड वॉर ? डोनाल्ड ट्रंप ने आखिर ऐसा क्यों कहा

World War 3: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थर्ड वर्ल्ड वॉर को लेकर ऐसी बात कही है जिसकी चर्चा जोरों पर होने लगी है. उन्होंने कमला हैरिस और टिम वॉल्ज पर जमकर हमला किया और कहा- दुनिया भर में हालात खराब हो रहे हैं. हम लोग वर्ल्ड वॉर के करीब जा रहे हैं. ट्रंप ने अपने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह लोग सिचुएशन को हैंडल नहीं कर पाएंगे.

उपरोक्त बातें डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहीं. कमला हैरिस की कैंपेन के रफ्तार पकड़ने के बाद उनकी यह पहली प्रेस कांफ्रेंस थी जिसमें उन्होंने अपने विरोधियों की क्षमता पर सवाल उठाया. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की हालत बहुत अच्छी नहीं है. यही नहीं, उन्होंने यहां तक कह डाला कि कमला हैरिस जो हैं वो बाइडेन से भी खराब उनकी स्थिति है. जहां, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार हैं. वहीं, जो बाइडेन की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी ने कमला हैरिस को चुनावी मैदान में उतारा है.

Read Also : Donald Trump Firing : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोली, कान छलनी, बाल-बाल बचे, देखें वीडियो

World War 3 को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप ?

डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि मेरी राय में हम थर्ड वर्ल्ड वॉर के बहुत करीब हैं. विरोधियों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ये ऐसे लोग हैं जो नहीं जानते कि इस तरह के हालात से कैसे निपटना है? उनपर भरोसा नहीं जताया जाना चाहिए. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन, रूस, उत्तर कोरिया इन लोगों पर भरोसा नहीं जताते हैं. उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ट्रंप को पसंद करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति के तौर पर उनके चीन के साथ बहुत अच्छे संबंध होंगे.

ट्रंप और हैरिस 10 सितंबर को राष्ट्रपति पद की चुनावी बहस में भाग लेंगे

इधर, अमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने 10 सितंबर को चुनावी बहस के लिए सहमति व्यक्त की है. इसमें दोनों उम्मीदवारों का आमना-सामना होगा. अमेरिकी व्यापारिक टेलीविजन प्रसारण नेटवर्क ‘अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी’ (एबीसी) की ओर से यह जानकारी दी जाएगी.

Previous article NEET-PG 2024: सुप्रीम कोर्ट ने नीट-पीजी परीक्षा स्थगित करने के अनुरोध वाली याचिका खारिज की
Next article बिहार के स्कूलों में फीस भारी भरकम, सुविधा के नाम पर लाइब्रेरी विथ बुक तक नहीं
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel