[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar TV Debate Slap : न्यूज चैनल के लाइव डिबेट में जब महिला नेता ने अपने विरोधी को जड़ा थप्पड़, यहां देखें पूरा वीडियो

TV Debate Slap : न्यूज चैनल के लाइव डिबेट में जब महिला नेता ने अपने विरोधी को जड़ा थप्पड़, यहां देखें पूरा वीडियो

0
TV Debate Slap : न्यूज चैनल के लाइव डिबेट में जब महिला नेता ने अपने विरोधी को जड़ा थप्पड़, यहां देखें पूरा वीडियो

TV Debate Slap : आजकल आपने न्यूज चैनल में दो पार्टी के प्रवक्ताओं के बीच डिबेट होते देखा होगा. कभी कभी ये डिबेट इतना गरम हो जाता है कि नौबत मारपीट तक आ जाती है. ऐसा ही वाकया पाकिस्तान में हुआ है जिस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की एक नेत्री ने टीवी पर टॉक शो के दौरान प्रतिद्वंद्वी पार्टी के सांसद को तीखी बहस के दौरान गालियां दे दी….बात इतने में ही खत्म नहीं हुई नेत्री ने उन्हें थप्पड़ जड दिया. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि ‘एक्सप्रेस न्यूज’ पर ‘कल तक’ टॉक शो में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की फिरदौस आशीक अवान और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के सांसद कादिर खान मंदोखेल हिस्सा ले रहे थे. इस कार्यक्रम का संचालन जावेद चौधरी कर रहे थे.

वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें पंजाब में पीटीआई की प्रांतीय सरकार की प्रवक्ता अवान, मंदोखेल को पहले गालियां देती नजर आ रही हैं और उनके मुंह पर थप्पड़ मारतीं दिख रहीं हैं. यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग सार्वजनिक तौर पर दूसरे नेता से बदसलूकी करने के लिए अवान की आलोचना करते नजर आ रहे हैं.

वीडियो के वायरल होते ही अवान ने ट्विटर पर एक दूसरा वीडियो बयान जारी किया और दावा किया कि टॉक शो के दौरान मंदोखेल ने उन्हें बार-बार तंग किया….वह आत्मरक्षा में ऐसा करने के लिए मजबूर हो गई थी.

Posted By : Amitabh Kumar

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel