[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Israel Hezbollah War : यूं ही नहीं इजराइल से खौफ खाते हैं दुश्मन, जानें आर्मी के पास कितने हैं खतरनाक हथियार

Israel Hezbollah War : यूं ही नहीं इजराइल से खौफ खाते हैं दुश्मन, जानें आर्मी के पास कितने हैं खतरनाक हथियार

0
Israel Hezbollah War : यूं ही नहीं इजराइल से खौफ खाते हैं दुश्मन, जानें आर्मी के पास कितने हैं खतरनाक हथियार
israel army so powerful

Israel Hezbollah War : इजराइल करीब एक साल से युद्ध झेल रहा है. 7 अक्टूबर को फिलिस्तीनी ग्रुप हमास द्वारा किए गए घातक हमले के बाद इजरायल अपने दुश्मनों को सफाया कर रहा है. इस जंग में हिजबुल्ला भी उतरा जिसे इजराइली सेना सबक सिखा रही है. पेजर में धमाकों में कई लोगों की मौत के कुछ घंटों के बाद ही वॉकी-टॉकी, सोलर पैनल के साथ मोबाइल में भी धमाकों की खबर आई. इस हमले का शक इजराइल की ओर जा रहा है. इस बीच लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि आखिर इतने समय से इजराइल अपने दुश्मनों के सामने कैसे टिका हुआ है? तो आइए जानते हैं उसकी आर्मी के बारे में जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है.

कितनी मजबूत है इजराइल की सेना?

जो खबरें आतीं हैं उसके अनुसार, अमेरिका ने हमास के खिलाफ युद्ध में इजराइल का दृढ़ता से समर्थन किया है. उसने मध्य पूर्व में अपने सबसे करीबी सहयोगी को निर्देशित मिसाइल वाहक और एफ-35 लड़ाकू विमानों के साथ-साथ अन्य सैन्य उपकरण भी भेजे हैं. इजराइल के पास एक विशाल सैन्य तंत्र मौजूद है. इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) के मिलिट्री बैलेंस 2023 पर नजर डालें तो, इज़राइल के पास सेना, नौसेना और अर्धसैनिक बलों में 169,500 एक्टिव सैन्यकर्मी हैं. इसके अलावा 465,000 इसके रिजर्व बल हैं, जबकि 8,000 इसके अर्धसैनिक बल का हिस्सा हैं.

Land power कितनी है इजराइल के पास ?

-2,200+ टैंक
-530 तोपखाना (एसपी, टोड, एमआरएल, एमओआर)

इजराइल के पास Airpower कितनी?

इजराइल के पास 339 लड़ाकू विमान हैं. इनमें 309 लड़ाकू जमीनी हमला करने वाले जेट शामिल हैं.
-196 F-16 जेट
-83 F-15 जेट
-30 F-35 जेट
-142 हेलीकॉप्टर
-43 अपाचे हमला करने वाले हेलीकॉप्टर

इजराइल के पास नौसेना शक्ति कितनी ?

-5 पनडुब्बियां
-49 गश्ती और तटीय लड़ाकू जहाज

इजराइल का आयरन डोम सिस्टम एक मोबाइल एयर डिफेंस सिस्टम है जिसे रडार तकनीक का उपयोग करके कम दूरी के रॉकेट को रोकने और नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसे 2006 में हिज्बुल्लाह के साथ युद्ध के बाद विकसित किया गया था. इस वक्त इजरायल में हजारों रॉकेट दागे गए थे.

Read Also : Israel Hezbollah War Updates: इजराइल ने बना लिया हिजबुल्लाह को खत्म करने का प्लान?

https://www.youtube.com/watch?v=bdtisUOiwjQ
Previous article 1322 रुपये में iPhone 15 Pro Max और 222 में Moto G85 5G, यह Offer है या Scam?
Next article Kolkata Doctor Murder : आर जी कर अस्पताल मामले में मीनाक्षी मुखर्जी सीबीआई के समक्ष हुईं पेश
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel