[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World पाकिस्तान का कौन होगा नया पीएम? पीएमएल-एन और पीपीपी सत्ता-बंटवारे पर चर्चा करने के लिए तैयार

पाकिस्तान का कौन होगा नया पीएम? पीएमएल-एन और पीपीपी सत्ता-बंटवारे पर चर्चा करने के लिए तैयार

0
पाकिस्तान का कौन होगा नया पीएम? पीएमएल-एन और पीपीपी सत्ता-बंटवारे पर चर्चा करने के लिए तैयार
pakistan-election-2024

पाकिस्तान में हुए चुनाव के बाद जो रिजल्ट आए हैं उसके बाद कोई भी पार्टी अकेले सरकार बनाती नजर नहीं आ रही है. इस बीच खबर है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के बीच गठबंधन सरकार के गठन के लिए सत्ता-बंटवारे के फॉर्मूले पर जल्द चर्चा हो सकती है.

पीपीपी ने क्या रखी है शर्त

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को दूसरे दौर की बातचीत हो सकती है. बिलावल भुट्टो-जरदारी के नेतृत्व वाली पीपीपी ने सरकार के गठन के साथ-साथ अगले प्रधानमंत्री के चुनाव में पीएमएल-एन को समर्थन देने का वादा कर चुकी है, हालांकि पीपीपी ने शर्त रखी है कि नवाज शरीफ की पार्टी राष्ट्रपति जैसे प्रमुख संवैधानिक पदों के चुनावों में उसका समर्थन करेगी.

पीपीपी और पीएमएल-एन की बैठक कब होगी?

आपको बता दें कि पीपीपी और पीएमएल-एन की संपर्क और समन्वय समितियों (सीसीसी) के बीच निर्धारित दूसरे दौर की बातचीत गुरुवार को नहीं हो सकी, क्योंकि दोनों पक्षों ने अपनी पहली बैठक में आए प्रस्तावों का आकलन करने के लिए और वक्त मांगा था. ‘डॉन’ समाचार पत्र में इस बाबत खबर प्रकाशित की गई है जि सके अनुसार, सत्ता-बंटवारे के फॉर्मूले पर स्पष्टता के लिए दोनों पक्षों के बीच अगली बैठक शुक्रवार को हो सकती है.

पीटीआई ने उमर अयूब को प्रधानमंत्री पद के लिए किया नामित

इन सबके बीच पीएम पद के लिए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ के नाम की चर्चा राजनीतिक गलियारे में हो रही है. इधर, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने उमर अयूब को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित कर दिया है जिससे पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई है.

Previous article बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है नई पल्सर बाइक, बजाज ने टीजर किया जारी
Next article Exam Preparation Tips: बोर्ड एग्जाम दे रहे स्टूडेंट्स के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट टिप्स
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel