[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World डोनाल्ड ट्रंप थे व्हाइट हाउस में मौजूद, बाहर हो गई फायरिंग, मचा हड़कंप

डोनाल्ड ट्रंप थे व्हाइट हाउस में मौजूद, बाहर हो गई फायरिंग, मचा हड़कंप

0
डोनाल्ड ट्रंप थे व्हाइट हाउस में मौजूद, बाहर हो गई फायरिंग, मचा हड़कंप
डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

व्हाइट हाउस के बाहर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एक चेकपॉइंट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. सीक्रेट सर्विस के मुताबिक, संदिग्ध बैग से हथियार निकालकर सुरक्षाकर्मियों पर गोली चलाने लगा. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के वक्त परिसर में राष्ट्रपति ट्रंप मौजूद थे.

राहगीर गोली लगने से घायल

फायरिंग के दौरान एक राहगीर भी गोली लगने से घायल हो गया. हालांकि अधिकारियों को अभी यह साफ नहीं है कि उसे हमलावर की गोली लगी या सुरक्षाकर्मियों की जवाबी फायरिंग में चोट आई. घायल की हालत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है. सीक्रेट सर्विस ने बताया कि इस घटना में उसका कोई भी अधिकारी घायल नहीं हुआ.

व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे  ट्रंप

घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस घटना का उन पर कोई असर नहीं पड़ा. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रंप को फायरिंग की जानकारी तुरंत दे दी गई थी. यह घटना ऐसे वक्त हुई, जब ट्रंप और उनके वरिष्ठ सलाहकार ईरान के साथ जारी तनाव खत्म कराने और शांति समझौते की कोशिशों में जुटे थे.

कुछ समय के लिए पूरे इलाके में लगाया गया लॉकडाउन

व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन में मौजूद CBS News के कई रिपोर्टरों ने बताया कि शाम करीब 6 बजे उन्हें गोली चलने जैसी आवाजें सुनाई दीं. इसके तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने एहतियात के तौर पर पत्रकारों को तेजी से अंदर भेज दिया और कुछ समय के लिए पूरे इलाके में लॉकडाउन लगा दिया गया.

यह भी पढ़ें : फायरिंग से हड़कंप, डिनर से पहले डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाला गया

CBS News की व्हाइट हाउस एसोसिएट प्रोड्यूसर एम्मा निकोल्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उनकी टीम “CBS Weekend News” की शूटिंग की तैयारी कर रही थी. तभी व्हाइट हाउस के पास कई गोलियां चलने जैसी आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद टीम ने तुरंत सुरक्षित जगह पर शरण ली. कुछ देर बाद सीक्रेट सर्विस के अधिकारी उन्हें सुरक्षा के बीच व्हाइट हाउस के अंदर ले गए.

Previous article Auto Draft
Next article Begusarai News : जानें जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel