[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World WhatsApp Chat Murder : व्हाट्सएप के ग्रुप चैट से हटाने पर एडमिन को मार दी गोली

WhatsApp Chat Murder : व्हाट्सएप के ग्रुप चैट से हटाने पर एडमिन को मार दी गोली

0
WhatsApp Chat Murder : व्हाट्सएप के ग्रुप चैट से हटाने पर एडमिन को मार दी गोली
व्हाट्सएप चैट की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp Chat Murder : एक पाकिस्तानी शख्स पर व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन की कथित तौर पर हत्या करने का आरोप लगा है. उसने क्राइम को अंजाम केवल इसलिए क्योंकि उसने उसे ग्रुप चैट से हटा दिया था. पुलिस ने समाचार एजेंसी एएफपी को इस संबंध में जानकारी दी. अशफाक नामक व्यक्ति ने गुरुवार शाम को अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र की राजधानी पेशावर में मुश्ताक अहमद को गोली मार दी.

आरोपी को व्हाट्सएप ग्रुप चैट से बाहर निकाल दिया गया था

मुश्ताक अहमद ने एक विवाद के बाद आरोपी को व्हाट्सएप ग्रुप चैट से बाहर निकाल दिया था. पुलिस को दिए गए अपने बयान में उसने पुष्टि की कि अशफाक उसे ग्रुप चैट से हटाने के फैसले से नाराज था. इसके बाद दोनों ने आपसी मतभेद भुलाकर मिलने का फैसला किया, हालांकि, मुश्ताक के भाई का आरोप है कि अशफाक बंदूक लेकर बैठक में आया और मुश्ताक पर गोली चला दी. इससे उसकी मौत हो गई.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

गोली मारने के बाद से आरोपी है फरार

अरब न्यूज़ के अनुसार पीड़िता के भाई ने दावा किया, “यह कोई बड़ा मसला नहीं था. बहुत मामूली बात थी. हमारे परिवार में किसी को भी इस विवाद के बारे में पता नहीं था.” हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस फिलहाल उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है.

स्थानीय पुलिस अधिकारी आबिद खान ने पुष्टि की कि परिवार ने अशफाक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जो हमले के बाद मौके से भाग गया. अधिकारी उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं.

सोशल मीडिया यूजर दे रहे हैं रिएक्शन

इस घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोगों ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान इस तरह की हिंसा पर दुख व्यक्त किया है. हथियारों की आसानी से पहुंच पर लोग गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं. 

Previous article प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली का गढ़ बन रहा है बिहार का यह जिला, सिपाही बहाली में भी 90 धराए…
Next article Kajal Raghwani Video: ‘खेसारी लाल को धोखा…’, मांग पर सिंदूर लगाकर काजल ने पोस्ट किया वीडियो, तो इंटरनेट पर मचा बवाल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel