[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World मोदी पर फिल्म बनी तो हीरो कहां से लाएगा हॉलीवुड? डोनाल्ड ट्रंप का दिलचस्प बयान

मोदी पर फिल्म बनी तो हीरो कहां से लाएगा हॉलीवुड? डोनाल्ड ट्रंप का दिलचस्प बयान

0
मोदी पर फिल्म बनी तो हीरो कहां से लाएगा हॉलीवुड? डोनाल्ड ट्रंप का दिलचस्प बयान
G7 में ट्रंप के साथ मोदी (Photo: PTI)

न्यूज वेबसाइट एक्सियोस को दिए इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. ट्रंप ने कहा कि दोनों नेता प्रभावशाली, मजबूत और नतीजे देने वाले हैं. उन्होंने इन्हें दुनिया के अपने सबसे पसंदीदा नेताओं में शामिल बताया. ट्रंप से पूछा गया कि ताकत, प्रभाव और नतीजे देने की क्षमता के आधार पर उनके दो सबसे पसंदीदा नेता कौन हैं? तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मोदी बहुत अच्छे हैं. भारत के कुछ बहुत अच्छे आंकड़े सामने आए हैं. वह युद्ध से दूर रहते हैं, जो समझदारी भरा कदम है. वह 1.5 अरब लोगों का नेतृत्व करते हैं. भारत वास्तव में सबसे बड़ा देश है और मोदी एक महान नेता हैं.

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच बड़े स्तर पर व्यापार होता है, लेकिन पहले भारत को इस व्यापार से ज्यादा फायदा मिलता था. उन्होंने कहा कि वह इसके लिए भारत को दोष नहीं देते, क्योंकि उनकी नजर में उस समय अमेरिका में ऐसे नेता थे जिन्होंने यह स्थिति बनने दी. ट्रंप के मुताबिक अब हालात बदल गए हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार अधिक निष्पक्ष तरीके से हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत इस बदलाव से पूरी तरह खुश नहीं है, क्योंकि पहले उसे व्यापार में कहीं ज्यादा लाभ मिलता था.

मोदी पर फिल्म बनती है तो…

ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर मोदी या शी पर फिल्म बनाई जाए, तो हॉलीवुड में उनकी भूमिका निभाने के लिए कोई सही एक्टर नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि मोदी का व्यक्तित्व बिल्कुल अलग है और दुनिया भर में उनका काफी सम्मान किया जाता है. ट्रंप ने बताया कि वह मोदी को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और उन्हें बेहद सख्त व मजबूत नेता मानते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी के व्यक्तित्व के कई ऐसे पहलू हैं, जिन्हें उन्होंने करीब से जानकर समझा है.

यह भी पढ़ें : मोदी के पीएम रहते भारत पर हमला होता है तो अमेरिका पूरी ताकत से खड़ा रहेगा, ट्रंप ने किया वादा

मोदी 12 साल से ज्यादा समय से सत्ता में : ट्रंप

फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप और मोदी की मुलाकात हुई, जिसे दोनों देशों के रिश्तों को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. ट्रंप ने कहा कि वह कई सालों से भारत की राजनीति को देख रहे हैं और पहले वहां नेता जल्दी-जल्दी बदलते रहते थे. कोई छह महीने तो कोई एक साल ही पद पर टिक पाता था. लेकिन मोदी के आने के बाद तस्वीर बदल गई. ट्रंप ने कहा कि मोदी 12 साल से ज्यादा समय से सत्ता में हैं और उनकी पकड़ काफी मजबूत है. उन्होंने मोदी को शांत, संतुलित लेकिन बेहद सख्त नेता बताया.

Previous article 8th Pay Commission : रेलवे कर्मचारियों की मांग, पे-लेवल के हिसाब से अलग-अलग हो ‘फिटमेंट फैक्टर’; देखें संभावित सैलरी लिस्ट
Next article अररिया-ठाकुरगंज रेलखंड पर मात्र 01 पैसेंजर ट्रेन, अतिरिक्त परिचालन की मांग
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel