[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ट्रंप प्रशासन ने भारतीय ट्रैवल एजेंसियों पर लगाया वीजा प्रतिबंध, अवैध इमिग्रेशन को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप

ट्रंप प्रशासन ने भारतीय ट्रैवल एजेंसियों पर लगाया वीजा प्रतिबंध, अवैध इमिग्रेशन को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप

0
ट्रंप प्रशासन ने भारतीय ट्रैवल एजेंसियों पर लगाया वीजा प्रतिबंध, अवैध इमिग्रेशन को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप
Canada Digital Tax

Visa Restrictions: अमेरिका के विदेश मंत्रालय की ओर से 19 मई को एक बयान जारी किया गया. इसमें कहा गया कि भारत स्थित कई ट्रैवल एजेंसियों के मालिकों, सीईओ और वरिष्ठ अधिकारियों पर अमेरिका वीजा प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है. इन ट्रैवल एजेंसियों पर आरोप लगाया गया है कि ये अमेरिका में अवैध इमिग्रेशन को बढ़ावा दे रहे हैं.

अवैध इमिग्रेशन को बढ़ावा देने वालों पर होगी कार्रवाई

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने जानकारी देते हुए कहा कि ये कार्रवाई केवल उन लोगों पर होगी जिन्होंने जानबूझकर अवैध रूप से लोगों को अमेरिका पहुंचाने में मदद की है. उन्होंने आगे कहा कि इस पॉलिसी को वैश्विक स्तर पर लागू किया जा रहा है. इसमें वे लोग भी शामिल हैं जो वीजा वेवर प्रोग्राम के योग्य हैं.

किन एजेंसियों पर कार्रवाई होगी?

किन-किन एजेंसियों या लोगों पर यह कार्रवाई होगी, इसकी जानकारी अभी साझा नहीं की गई है. अमेरिकी दूतावास की ओर से आए बयान में कहा गया कि वीजा से जुड़ी जानकारियां गोपनीय होती हैं. इसलिए नाम उजागर नहीं किए जा सकते हैं.

प्रवासियों के साथ-साथ उनकी मदद करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई

अवैध रूप से अमेरिका में आए लोगों पर कार्रवाई की बात करते हुए प्रवक्ता ने आगे कहा कि ‘भारत में मौजूद अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों में हमारी टीमें हर दिन उन लोगों की पहचान करने में लगी हुई हैं जो अवैध तरीके से लोगों को अमेरिका भेजने या मानव तस्करी में शामिल हैं. साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.’ टैमी ब्रूस का कहना है कि हम ऐसे नेटवर्क को खत्म करना चाहते हैं जो अवैध इमिग्रेशन को देश में बढ़ावा दे रहे हैं. इसलिए न केवल प्रवासियों को बल्कि उनकी मदद करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करना जरूरी है.

यह भी पढ़े: Donald Trump and Vladimir Putin: रूस और यूक्रेन युद्धविराम पर तुरंत करेंगे बातचीत, ट्रंप का बड़ा बयान

Previous article Numerology: भरोसे और प्यार का दूसरा नाम होती हैं इन तारीखों में जन्मी लड़कियां
Next article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को छोड़ने पर आखिरकार अभीर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लुक टेस्ट हुआ है और लीप के बाद…
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel