[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Viral Video:पेट है या कुआं! रॉक पाइथन ने निगल लिया वयस्क इंपाला, फूलकर हो गया कुप्पा

Viral Video:पेट है या कुआं! रॉक पाइथन ने निगल लिया वयस्क इंपाला, फूलकर हो गया कुप्पा

0
Viral Video:पेट है या कुआं! रॉक पाइथन ने निगल लिया वयस्क इंपाला, फूलकर हो गया कुप्पा
Viral Video

Viral Video: कुदरत का उम्दा शिकारी अजगर, जो बड़े-बड़े शिकार को भी निगल जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो मध्य अफ़्रीका का है, जहां एक रॉक पाइथन ने वयस्क मादा इम्पाला को मारकर निगल लिया. अजगर के इस करतब ने दुनिया भर के वन्यजीव प्रेमियों को हैरान कर दिया. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि एक बहुत बड़ा अजगर जमीन में औंधा लेटा है. उसका पेट कुप्पे की तरह फूला हुआ है. देखने से लग रहा है कि वो अपने पेट से भी बड़े शिकार को निगल लिया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इम्पाला का बड़ा सा शरीर अजगर के पेट में समाया हुआ है. पेट इतना फूल गया कि अजगर हिल भी नहीं पा रहा था. देखने वाले भी हैरान है कि अजगर ने इतना बड़ा शिकार निगला कैसे.

इंपाला को निगल गया अजगर

एक वयस्त इम्पाला का वजन 50 से 60 किलो तक होता है, जो अजगर के लिए एक बड़ा भोजन है. अगर कोई अजगर इंपाला जैसे बड़े जानवरों को निगल लेता है तो फिर उसे हफ्तों या महीनों तक खाना खाने की जरूरत नहीं होती. अजगर के पेट में इंपाला को पचने में महीने भर से ज्यादा लग सकता है. इस दौरान अजगर आम तौर पर एक जगह ही पड़ा रहता है या बहुत धीरे-धीरे सरकता है. यह वीडियो बता रहा है कि जंगल में जीवन का जटिल आहार चक्र निरंतर ऐसे ही चलता रहता है. रॉक पाइथन जैसे शिकारी इम्पाला जैसे तेज जानवर को भी अपने जाल में फंसाकर उसका शिकार कर सकता है. अगर आप यह वीडियो देखें तो अजगर के पेट का आकार देखकर वाकई यकीन नहीं होगा कि इतना बड़ा शिकार कैसे समा गया!

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है. इसे एक के प्लेटफॉर्म पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर अचरज भी जाहिर किया है. कई यूजर्स ने OMG लिखकर अजरज वाला इमोजी सेंड किया है.

Previous article Dhanbad News : बाल विवाह रोकने के लिए धार्मिक गुरुओं के साथ जागरूकता अभियान
Next article Asia Cup: पाकिस्तान ने ओमान को 93 रन से रौंदा, हारिस के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों का कहर
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel