[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Viral Video: सड़क से हवा में उड़ी और दो कारों को पार कर गई मर्सिडीज, भयानक दुर्घटना का वीडियो देख सहम जाएगा दिल

Viral Video: सड़क से हवा में उड़ी और दो कारों को पार कर गई मर्सिडीज, भयानक दुर्घटना का वीडियो देख सहम जाएगा दिल

0
Viral Video: सड़क से हवा में उड़ी और दो कारों को पार कर गई मर्सिडीज, भयानक दुर्घटना का वीडियो देख सहम जाएगा दिल
रोमानिया में कार दुर्घटना में एक मर्सिडीज चार पहिया दो कारों के ऊपर से उड़ गई. फोटो- स्क्रीनग्रैब.

Viral Video Mercedes Flies over two cars: दुर्घटना कभी भी घट सकती है. आए दिन भयानक से भयानक हादसों की खबरें देखने सुनने को मिलती रहती हैं. दुनिया के इसी अनिश्चित घटनाक्रम में एक और इजाफा हुआ है. रोमानिया में एक मर्सिडीज कार उड़ती हुई नजर आई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक ड्राइवर को मर्सिडीज चलाते हुए दिखाया गया है, जो तेज रफ्तार से एक राउंडअबाउट को पार करते हुए उड़कर उसकी ओर आती दो कारों के ऊपर से गुजर जाता है. यह रोमानिया के एक हाईवे पर रिकॉर्ड किया गया था. एक 55 वर्षीय व्यक्ति अपनी मर्सिडीज चला रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्होंने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ.

मर्सिडीज चलाते हुए एक ड्राइवर ने सचमुच गोलचक्कर को पार करते हुए दो कारों के ऊपर से छलांग लगा दी, जो ठीक उसी समय चौराहे में प्रवेश करने वाली थीं. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों ने पूरा हादसा रिकॉर्ड किया है. फुटेज में साफ दिखता है कि कार तेज रफ्तार से आती है, गोलचक्कर पर चढ़ती है और फिर विमान की तरह हवा में उठते हुए अपने सामने मौजूद दो गाड़ियों के ऊपर से गुजर जाती है. इस भयानक हादसे के बाद, मर्सिडीज जोरदार तरीके से जमीन पर गिरती है, एक बाड़ को तोड़ती है और पास के पेट्रोल पंप के हरे क्षेत्र में जाकर रुक जाती है.

राहत की बात रही कि जिस तरफ कार उड़ कर पहुंची, उससे थोड़ी देर पहले ही उसी जगह से एक बस आगे बढ़ गई थी. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी और उसी दौरान वह उड़ते हुए दो गाड़ियों के ऊपर से गुजर गई. हालांकि, किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है. ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं. देखें वायरल वीडियो-

रोमानियाई पोर्टल Adevarul अनुसार, 55 वर्षीय चालक कार में फंस गया था, जिसे ISU बिहोर की रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला. उसे हल्की से मध्यम चोटें आईं और एहतियातन अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उसे भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी. जांच में यह भी सामने आया कि ड्राइवर ने न तो शराब पी रखी थी और न ही किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था. दुर्घटना की वजह उनका अचानक आया डायबिटिक संकट बताया गया, जिसके चलते वे वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाए.

ये भी पढ़ें:-

17 लाख का हीरा-जड़ा ‘अंडा’ निगल गया चोर, पुलिस ने 6 दिन तक रखी निगरानी- फिर जो हुआ, जानकर रह जाएंगे हैरान!

इस देश में दिखी दुर्लभ बड़ी बिल्ली, 15 साल में सिर्फ 5वीं बार दिखा जिंदा सबूत; जानें, कहां से आया यह जानवर

दुनिया के ये पांच देश हैं जहां होते हैं सबसे ज्यादा एसिड अटैक, भारत भी शामिल, महिलाएं सबसे ज्यादा पीड़ित

Previous article Winter Solstice 2025: आने वाला है साल का सबसे छोटा दिन, जानें कब है शीतकालीन संक्रांति
Next article New Year 2026 Vastu Tips: नया साल शुरू होने से पहले घर से बाहर करें ये सामान, वरना रुक सकता है काम
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel