[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Viral Video: कमजोर दिल वाले न देखें! इतने बड़े अजगर को देख सिहर जाएगा मन, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: कमजोर दिल वाले न देखें! इतने बड़े अजगर को देख सिहर जाएगा मन, वीडियो हो रहा वायरल

0
Viral Video: कमजोर दिल वाले न देखें! इतने बड़े अजगर को देख सिहर जाएगा मन, वीडियो हो रहा वायरल
Viral Video

Viral Video: सांप को देखकर अधिकांश लोगों के मन में अजीब सा डर सताने लगता है. एक तरह की सिरहन स्वतः ही आ जाती है. सांप अगर आकार में बहुत बड़ा और खतरनाक हो तो लोग उसे देखकर कांप तक जाते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इसमें दिख रहा है कि एक व्यस्त सड़क पर बड़ा सा अजगर सांप एक छोर से दूसरी छोर तक जा रहा है. आकार में अजगर सांप काफी बड़ा है, और डरावना भी लग रहा है. वो रोड क्रॉसिंग के ऊपर चढ़कर एक सड़क पार कर रहा है. सांप को देखने के लिए कई लोग सड़क पर खड़े हो गए हैं. लोग अपने वाहनों को रोककर सांप को रास्ता देते दिखाई दे रहे हैं.

सांप के आकार को देखकर चौंक गए लोग

वीडियो में दिख रहा है कि सांप काफी बड़े आकार का है. सड़क पर उसकी गोल घुमावदार चाल देखकर लोग सकते में हैं. कई लोग तो अपना वाहन रोककर सांप को सड़क पार करते देख रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 1.43 लाख लोगों ने देख लिया. इसे 1.8 हजार लोगों ने लाइक किया है. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘वेलकम टू ब्राजील’

कई यूजर्स ने किया कमेंट

वायरल हो रहे वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा- ब्राजील में आमतौर पर विशाल सांप पाए जाते हैं. एक और यूजर ने लिखा-ब्राजील का एक आम दिन. एक अन्य यूजर ने लिखा अन्य स्थान पर सांप को मार दिया जाता. कई यूजर्स ने लिखा कि सांप कितना बड़ा है.

Also Read: Viral Video: पानी में बह रहा था हिरण, मसीहा बनकर आ गया शख्स, वायरल हो रहा जान बचाने वाला वीडियो

Previous article Relationship Tips: पार्टनर को थोड़ा स्पेस देना बन सकता है आपके रिश्ते का टर्निंग पॉइंट, जानिए रिलेशनशिप में क्यों जरूरी है पर्सनल स्पेस 
Next article सिल्ली कॉलेज के सात विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel