[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World वेनेजुएला भूकंप का दर्द : गिरी इमारतें, बिखरे सपने, मलबे में दबी जिंदगी, 12 तस्वीरों में देखें विनाश का मंजर

वेनेजुएला भूकंप का दर्द : गिरी इमारतें, बिखरे सपने, मलबे में दबी जिंदगी, 12 तस्वीरों में देखें विनाश का मंजर

0
वेनेजुएला भूकंप का दर्द : गिरी इमारतें, बिखरे सपने, मलबे में दबी जिंदगी, 12 तस्वीरों में देखें विनाश का मंजर
अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हैं.

Venezuela Earthquake Photos: वेनेजुएला में बुधवार 24 जून 2026 की रात को आए दो बेहद शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है. इनकी तीव्रता क्रमश: 7.1 और 7.5 दर्ज की गई. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, ये दोनों बड़े झटके राजधानी काराकस के पास मात्र 39 सेकंड के अंतर पर आए, जिससे कई बहुमंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं, सड़कें फट गईं और हालात बिल्कुल युद्ध जैसे नजर आने लगे. 

1967 के बाद आए इस सबसे भयानक भूकंप के चलते कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि अब तक इस घटना में 32 लोगों के मारे जाने और 700 लोगों के घायल होने की सूचना है. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर मृतकों का सटीक आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन USGS ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इस आपदा में 10 हजार से 1 लाख लोगों तक के मारे जाने की आशंका है. सोशल मीडिया पर इस त्रासदी के दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं, जहाँ बदहवास लोग नम आँखों से अपनों को तलाशते हुए भाग रहे हैं.

10 फोटोज में देखें तबाही के मंजर

Venezuella Earthquake 6
वेनेजुएला भूकंप का दर्द : गिरी इमारतें, बिखरे सपने, मलबे में दबी जिंदगी, 12 तस्वीरों में देखें विनाश का मंजर 14

कभी किसी का घर अब मलबे का ढेर… भूकंप के बाद टूटे कंक्रीट के बीच बचाव दल जिंदगी के निशान तलाश रहा है.

Venezuella Earthquake 1
वेनेजुएला भूकंप का दर्द : गिरी इमारतें, बिखरे सपने, मलबे में दबी जिंदगी, 12 तस्वीरों में देखें विनाश का मंजर 15

मलबे के अंधेरे में जिंदगी की तलाश… वेनेजुएला में भूकंप के बाद रातभर राहतकर्मी टूटी इमारतों के बीच फंसे लोगों को बचाने की कोशिश में जुटे रहे. हर पत्थर के नीचे किसी की उम्मीद छिपी है.

Whatsapp Image 2026 06 25 At 14.37.06 1 1
वेनेजुएला भूकंप का दर्द : गिरी इमारतें, बिखरे सपने, मलबे में दबी जिंदगी, 12 तस्वीरों में देखें विनाश का मंजर 16

सुबकती मां को बेटे की सांत्वना… भूकंप की दहशत के बाद घर छोड़कर बाहर आए फिर घर ही नहीं बचा. रोती और आंसुओं को संभालने की कोशिश करती मां को सहारा और सांत्वाना देता बेटा.

Venezuella Earthquake 2
वेनेजुएला भूकंप का दर्द : गिरी इमारतें, बिखरे सपने, मलबे में दबी जिंदगी, 12 तस्वीरों में देखें विनाश का मंजर 17

तबाही के बीच भी डटे हैं रक्षक… सुरक्षा बल और राहत दल रात के अंधेरे में लोगों की मदद और बचाव अभियान में जुटे हैं.

Venezuella Earthquake 3
वेनेजुएला भूकंप का दर्द : गिरी इमारतें, बिखरे सपने, मलबे में दबी जिंदगी, 12 तस्वीरों में देखें विनाश का मंजर 18

प्रकृति के एक झटके ने सब कुछ बदल दिया… गिरी हुई दीवारों के नीचे फंसी कार उस तबाही की गवाही दे रही है, जिसने पलभर में शहर का चेहरा बदल दिया.

Venezuella Earthquake 4
वेनेजुएला भूकंप का दर्द : गिरी इमारतें, बिखरे सपने, मलबे में दबी जिंदगी, 12 तस्वीरों में देखें विनाश का मंजर 19

मलबे से ज्यादा दर्द आंखों में दिखता है… भूकंप के बाद अपनों और अपने घरों को खोने के डर से टूटे एक इंसान को लोग संभालते नजर आए.

Whatsapp Image 2026 06 25 At 14.37.06 1
वेनेजुएला भूकंप का दर्द : गिरी इमारतें, बिखरे सपने, मलबे में दबी जिंदगी, 12 तस्वीरों में देखें विनाश का मंजर 20

जो अपने हाथ नहीं उन्हें बचाना जरूरी… भूकंप के बाद वृद्ध लोगों को सबसे पहले रेस्क्यू किय गया. उन्हें हॉस्पिटल कंपाउंड में ही व्यवस्थित तरीके से सभी जरूरी चीजों के साथ सुरक्षित किया गया.

Venezuella Earthquake 5
वेनेजुएला भूकंप का दर्द : गिरी इमारतें, बिखरे सपने, मलबे में दबी जिंदगी, 12 तस्वीरों में देखें विनाश का मंजर 21

उजड़े आशियाने के बीच एक बुजुर्ग अपने हाथों से रास्ता बना रहा है… तबाही के बाद जिंदगी को फिर से जोड़ने की छोटी सी कोशिश.

Venezuella Earthquake 7
वेनेजुएला भूकंप का दर्द : गिरी इमारतें, बिखरे सपने, मलबे में दबी जिंदगी, 12 तस्वीरों में देखें विनाश का मंजर 22

ताश के पत्तों की तरह ढह गई इमारतें… कंक्रीट के इन मलबों में दबे हैं कई सपने, कई यादें और कई अधूरी कहानियां.

Venezuella Earthquake 8
वेनेजुएला भूकंप का दर्द : गिरी इमारतें, बिखरे सपने, मलबे में दबी जिंदगी, 12 तस्वीरों में देखें विनाश का मंजर 23

सर्च लाइट की रोशनी में जारी है उम्मीद की तलाश… बचावकर्मी मलबे के हर हिस्से में जिंदगी की एक आहट खोज रहे हैं.

Venezuella Earthquake 9
वेनेजुएला भूकंप का दर्द : गिरी इमारतें, बिखरे सपने, मलबे में दबी जिंदगी, 12 तस्वीरों में देखें विनाश का मंजर 24

एक मां की गोद में सिमटी बच्ची और आंखों में छिपा डर… भूकंप की त्रासदी के बीच यह तस्वीर इंसानी दर्द की सबसे मार्मिक कहानी कहती है.

Venezuella Earthquake 10
वेनेजुएला भूकंप का दर्द : गिरी इमारतें, बिखरे सपने, मलबे में दबी जिंदगी, 12 तस्वीरों में देखें विनाश का मंजर 25

मलबे के पहाड़ के बीच इंसानियत की मिसाल… नागरिक, स्वयंसेवक और बचावकर्मी मिलकर उम्मीद की एक नई सुबह तलाश रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- न्यूयॉर्क के किंगमेकर बने जोहरान ममदानी, प्राइमरी चुनावों उनके 3 कैंडिडेट ने दर्ज की धमाकेदार जीत, हैवीवेट नेताओं को हराया

ये भी पढ़ें:- PoK को तड़पाकर दम लेगी मुनीर की पलटन! विरोध करने की सजा- आटा, तेल और दवाई की नाकेबंदी; हालात बेकाबू

Previous article भरत तिवारी एनकाउंटर पर पहली बार बोले CM सम्राट चौधरी, कहा- जो गलत होगा उस पर होगी कार्रवाई
Next article यौम-ए-आशूरा देता है कुर्बानियों का अमर संदेश
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel