[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World US vs Canada: टैरिफ की जंग में अमेरिका से आर-पार के मूड में कनाडा, ट्रूडो ने कहा- 51 वां राज्य बनाने की कोशिश में हैं ट्रंप!

US vs Canada: टैरिफ की जंग में अमेरिका से आर-पार के मूड में कनाडा, ट्रूडो ने कहा- 51 वां राज्य बनाने की कोशिश में हैं ट्रंप!

0
US vs Canada: टैरिफ की जंग में अमेरिका से आर-पार के मूड में कनाडा, ट्रूडो ने कहा- 51 वां राज्य बनाने की कोशिश में हैं ट्रंप!
Donald Trump

US vs Canada: अमेरिका के साथ कनाडा का टैरिफ वार शुरू हो गया है. इस जंग में कनाडा भी आर-पार के मूड में लग रहा है. मंगलवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिकी शुल्क को बेहद मूर्खतापूर्ण करार दिया. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ व्यापार युद्ध शुरू कर दिया है. ट्रूडो ने यह भी आरोप लगाया कि ऐसा कर ट्रंप रूस को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में ट्रूडो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कनाडा ट्रंप के 25 फीसदी शुल्क के जवाब में 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की अमेरिकी वस्तुओं पर जवाबी टैरिफ लगाएगा. इससे पहले ट्रंप ने अमेरिका के तीन सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों मेक्सिको, कनाडा और चीन के खिलाफ शुल्क लगाया है. इसके बाद से तीनों देशों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की है.

कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य नहीं बनने देंगे- ट्रुडो

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि ट्रंप कनाडाई अर्थव्यवस्था को मिट्टी में मिलाने पर आमादा है. वो हमारी अर्थव्यवस्था का पतन चाहते हैं, इससे कनाडा को अमेरिका में मिलाना आसान हो जाएगा. ट्रूडो ने कहा “ऐसा कभी नहीं होने वाला है. हम कभी भी 51वें राज्य नहीं बनेंगे.” इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया था कि कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लागू करेंगे. उन्होंने मंगलवार को अमेरिकी संसद कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा था कि “अन्य देशों ने दशकों से हमारे खिलाफ शुल्क लगाए हैं और अब हमारी बारी है कि हम उन देशों के खिलाफ इसका इस्तेमाल करें. यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील, भारत, मेक्सिको और कनाडा क्या आपने उनके बारे में सुना है. ऐसे अनेक देश हैं जो हमारी तुलना में हमसे बहुत अधिक शुल्क वसूलते हैं. यह बिल्कुल अनुचित है.”

अमेरिकी वस्तुओं पर कनाडा ने लगाया शुल्क

कनाडा के प्रधानमंत्री ने जस्टिन ट्रुड ने बीते दिन सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि अमेरिकी टैरिफ प्रभावी होते ही कनाडा ने भी जवाबी शुल्क लगाने का फैसला कर लिया है. कनाडा की ओर से अमेरिका के साढ़े 15 हजार करोड़ डॉलर के सामानों पर 25 फीसदी शुल्क लगाने का ऐलान किया है. कनाडा शुल्क दो चरणों में लगाने का ऐलान किया है. पहले चरण में 3 हजार करोड़ डॉलर की वस्तुओं पर 25 फीसदी का टैरिफ, जिसे तत्काल प्रभाव में लगाया जाएगा. इसके 21 दिन के बाद साढ़े 12 हजार करोड़ डॉलर के अमेरिकी सामानों पर 25 फीसदी का शुल्क लगेगा. इधर कनाडा की जवाबी कार्रवाई के बाद अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक की ओर से नरमी के संकेत मिले है. उन्होंने कहा कि शुल्क को रोका नहीं जाएगा, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कुछ समझौता कर लेंगे.

कनाडा टैरिफ
Us vs canada: टैरिफ की जंग में अमेरिका से आर-पार के मूड में कनाडा, ट्रूडो ने कहा- 51 वां राज्य बनाने की कोशिश में हैं ट्रंप! 3

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

अप्रैल भारत पर अमेरिका लगाएगा शुल्क

अमेरिका भारत पर भी शुल्क लगाने की तैयारी में है. बुधवार को अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाने को लेकर कहा कि चीन, मेक्सिको और कनाडा के साथ भारत भी अमेरिका पर भारी टैरिफ लगाता है. उन्होंने इसे गलत कहा. ट्रंप ने साथ ही घोषणा की कि अगले महीने यानी अप्रैल से जवाबी शुल्क लगाए जाएंगे. राष्ट्रपति ने जवाबी शुल्क को लेकर अपना पक्ष रखा और कहा कि ये दो अप्रैल से लगाए जाएंगे. वह अन्य देशों से आयात पर वही शुल्क लगाना चाहते हैं, जो वे देश अमेरिका से होने वाले निर्यात पर लगाते हैं.

Previous article Video: थिएटर से जुड़कर Prakash Jais बने सुपरस्टार, कहा एक्टिंग के लिए सिर्फ सिंगिंग नहीं प्रशिक्षण की है जरूरत, Pawan, Khesari व Nirhua के बारे में कही ये बात..
Next article रोजगार सृजन के लिए पीएम मोदी का बड़ा ऐलान! कौशल विकास, इनोवेशन और AI में निवेश पर जोर
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel