[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World अमेरिका ग्रीनलैंड में भेजेगा एयरक्राफ्ट, NORAD ने दी जानकारी, क्या ट्रंप ग्रीनलैंड में मिलिट्री एक्शन लेने जा रहे हैं?

अमेरिका ग्रीनलैंड में भेजेगा एयरक्राफ्ट, NORAD ने दी जानकारी, क्या ट्रंप ग्रीनलैंड में मिलिट्री एक्शन लेने जा रहे हैं?

0
अमेरिका ग्रीनलैंड में भेजेगा एयरक्राफ्ट, NORAD ने दी जानकारी, क्या ट्रंप ग्रीनलैंड में मिलिट्री एक्शन लेने जा रहे हैं?
ग्रीनलैंड के पिटुफिक स्पेस बेस पर अमेरिका अपना मिलिट्री जहाज भेजेगा.

अमेरिका और डेनमार्क के बीच ग्रीनलैंड को लेकर माहौल गरमाया हुआ है. इसी बीच अमेरिका ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी सुरक्षा एजेंसी नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) का एक जहाज ग्रीनलैंड के पिटुफिक स्पेस बेस पर भेजने का फैसला किया है. NORAD ने साफ किया है कि यह विमान किसी नई कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि पहले से तय की गई गतिविधियों के लिए भेजा जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि यह सब कुछ डेनमार्क और ग्रीनलैंड की जानकारी और सहमति से हो रहा है.

NORAD ने सोशल मीडिया पर बताया कि जल्द ही उनके विमान ग्रीनलैंड पहुंचेंगे. ये विमान अमेरिका और कनाडा से उड़ान भरने वाले दूसरे विमानों के साथ मिलकर काम करेंगे. NORAD का कहना है कि यह कदम अमेरिका, कनाडा और डेनमार्क के बीच लंबे समय से चले आ रहे सुरक्षा सहयोग का हिस्सा है. कमांड ने यह भी बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में जरूरी अनुमति ली गई है और ग्रीनलैंड की सरकार को भी पहले से इसकी जानकारी दी गई है. उन्होंने आगे कहा कि सभी सहायक बल आवश्यक डिप्लोमैटिक मंजूरियों के तहत काम कर रहे हैं. 

अमेरिका ऐसे अभ्यास करता रहता है

NORAD आमतौर पर उत्तरी अमेरिका की सुरक्षा के लिए ऐसे अभ्यास करता रहता है. इसके तहत अलास्का, कनाडा और अमेरिका में समय-समय पर विमान और सैनिक तैनात किए जाते हैं. वहीं, अमेरिका की ओर से जहाज भेजना का यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब डेनमार्क की अगुवाई में ग्रीनलैंड में एक बड़ा मिलिट्री एक्सरसाइज हुआ है. इस एक्सरसाइज में कई यूरोपीय देशों ने हिस्सा लिया. जर्मनी, स्वीडन, फ्रांस, नॉर्वे, नीदरलैंड और फिनलैंड ने अपने कुछ सैनिक वहां भेजे थे. मकसद था आर्कटिक इलाके की सुरक्षा पर ध्यान देना. 

Americas Pituffik Space Base
अमेरिका का पिटुफिक स्पेस बेस. फोटो- एक्स (@duck0fd3ath24)

हालांकि, अमेरिका के साथ डेनमार्क का तनाव है, लेकिन उसने इस अभ्यास में अमेरिका को भी शामिल होने का न्योता दिया था. इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर अपना रुख और सख्त कर दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर डेनमार्क ग्रीनलैंड बेचने को तैयार नहीं हुआ, तो अमेरिका डेनमार्क और दूसरे यूरोपीय देशों पर टैक्स बढ़ा देगा. इसमें ब्रिटेन भी शामिल है.

ट्रंप ने यूरोप पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी भी दी है

ट्रंप का कहना है कि ग्रीनलैंड अमेरिका की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि चीन और रूस भी इस इलाके में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. उन्होंने बातचीत की बात तो कही है, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी है. ट्रंप ने कहा कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो 1 फरवरी 2026 से 10 फीसदी और 1 जून 2026 से 25 फीसदी तक टैक्स बढ़ा दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने सालों तक डेनमार्क की मदद की है और अब “ग्रीनलैंड लौटाने का वक्त आ गया है.”

ये भी पढ़ें:- अमेरिका में भारतीय कपल गिरफ्तार, होटल में ‘मम्मा’ और ‘पा’ बनकर चला रहे थे देह व्यापार और ड्रग्स का कारोबार 

ये भी पढ़ें:- ईरान में सरकारी TV हैक, लाइव शो रोककर चलाया गया शहजादे का वीडियो, सेना से की बगावत की अपील

Previous article Subhash Chandra Bose Essay in Hindi: नेताजी की सोच, नया भारत! स्कूल में टॉप करने वाला निबंध
Next article Gupt Navratri Puja: गुप्त नवरात्रि 2026 का दूसरा दिन, राशि अनुसार करें शक्ति स्वरूपों की पूजा, जीवन में आएगा सुख-समृद्धि का नया सवेरा
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel