[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World जर्मनी से अपने 5000 सैनिक वापस बुलाएगा अमेरिका, ईरान युद्ध की वजह से ट्रंप और यूरोप के बीच बढ़ी दरार

जर्मनी से अपने 5000 सैनिक वापस बुलाएगा अमेरिका, ईरान युद्ध की वजह से ट्रंप और यूरोप के बीच बढ़ी दरार

0
जर्मनी से अपने 5000 सैनिक वापस बुलाएगा अमेरिका, ईरान युद्ध की वजह से ट्रंप और यूरोप के बीच बढ़ी दरार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हवाई जहाज पर सवार होते हुए. फोटो- एक्स (@White House)

US Troops Germany: अमेरिका ने नाटो सहयोगी देश जर्मनी से अपने 5,000 सैनिक वापस बुलाएगा. यह घोषणा अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने शुक्रवार को घोषणा की. अमेरिका के इस कदम से ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोप के बीच बढ़ता मतभेद साफ दिख रहा है. पेंटागन ने कहा कि सैनिकों की यह वापसी अगले 6 से 12 महीनों में पूरी की जाएगी.  इससे यूरोप में अमेरिकी सैनिकों की संख्या 2022 से पहले के स्तर के करीब आ जाएगी. 

जर्मनी में अमेरिका की सैन्य मौजूदगी काफी व्यापक और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है. यूरोप में आमतौर पर 80,000-100,000 अमेरिकी सैनिक तैनात रहते हैं. वर्तमान में जर्मनी में लगभग 35,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं. यह यूरोपीय महाद्वीप पर अमेरिका की सबसे बड़ी सैन्य मौजूदगी है. अमेरिकी सैनिकों के साथ जर्मनी में कई प्रमुख अमेरिकी ठिकाने भी सक्रिय हैं. रामस्टीन एयर बेस यूरोप में अमेरिकी वायु सेना का सबसे बड़ा केंद्र है. स्टटगार्ट में स्थित पैच बैरक्स में यूएस यूरोपियन कमांड और यूएस अफ्रीका कमांड के मुख्यालय हैं, जबकि विस्बाडेन अमेरिकी सेना का यूरोप और अफ्रीका की कमान का केंद्र है. 

ग्राफेनवोहर और विल्सेक क्षेत्र यूरोप के सबसे बड़े सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्रों में हैं. लैंडस्टुहल रीजनल मेडिकल सेंटर अमेरिका के बाहर स्थित सबसे बड़ा अमेरिकी सैन्य अस्पताल है. कैसरस्लॉटर्न में सबसे बड़ा अमेरिकी सैन्य समुदाय मौजूद है, जहां कई बैरक्स स्थित हैं. इसके अलावा होहेनफेल्स में जॉइंट मल्टीनेशनल रेडीनेस सेंटर, स्पैंगडाहलेम एयर बेस और अनसबाख जैसे अन्य महत्वपूर्ण अमेरिकी ठिकाने जर्मनी में हैं.

क्यों बढ़ा अमेरिका और यूरोप का रार?

फरवरी 2022 में शुरू हुए रूस यूक्रेन युद्ध में हाल के दिनों में बातचीत का सिलसिला बढ़ने के बाद से यूरोप सबसे पहले अमेरिकी सैनिकों की ही वापसी की उम्मीद जता रहा था. यह फैसला यूरोपीय नेताओं के साथ ट्रंप के बढ़ते तनाव के बाद आया है. खासकर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के उस बयान की वजह से, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान के साथ बातचीत में अमेरिका अपमानित हो रहा है. इस टिप्पणी पर अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि जर्मन चांसलर को ईरान मामले की जगह यूक्रेन युद्ध समाप्त करने और अपने टूटे हुए देश को संभालने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह निर्णय कुछ हद तक यूरोप द्वारा अमेरिकी अभियानों को पर्याप्त समर्थन न देने की वजह से लिया गया है. अधिकारी ने कहा कि सहयोगियों की समर्थन देने में विफलता और उनकी बयानबाजी से प्रशासन नाराज है. इसके साथ ही हालिया टिप्पणियों को भी उन्होंने अनुचित और असहयोगी बताया.

अमेरिका का तनाव केवल जर्मनी तक सीमित नहीं है. ट्रंप का इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और स्पेन के नेतृत्व के साथ भी टकराव हुआ है, क्योंकि उन्होंने ईरान के खिलाफ अभियानों का समर्थन करने में हिचक दिखाई, जिसमें बेस और हवाई क्षेत्र तक पहुंच देने से इनकार भी शामिल है. इसके साथ ही स्पेन ने भी ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका का साथ देने से मना कर दिया था.

ये भी पढ़ें:- डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान का नया प्रस्ताव, कहा- ऐसी डील नहीं हो सकती

ये भी पढ़ें:- दक्षिण अफ्रीका के स्कूलों में पढ़ाया जाए भारतीय इतिहास, संघर्ष और भेदभाव की लड़ाई को शामिल करने की उठी मांग

ट्रंप का आरोप यूरोप-नाटो का सहयोग नहीं मिला

ट्रंप पहले भी यूरोपीय साझेदारों पर आरोप लगाते रहे हैं कि वे अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का लाभ उठाते हैं, लेकिन पर्याप्त योगदान नहीं देते. खासतौर पर ईरान संघर्ष के दौरान महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा के प्रयासों में यह मुद्दा उठाया गया. उन्होंने नाटो सहयोगियों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने श्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक अहम मार्ग- होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने में मदद के लिए नौसेना तैनात नहीं की.

सैनिकों को हटाने का यह कदम ट्रांस-अटलांटिक संबंधों पर और दबाव डाल सकता है. अमेरिका चाहता है कि यूरोप अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद उठाए. ट्रंप यूरोप से नाटो में अधिक आर्थिक खर्च करने की बात कहते रहे हैं. इसके अलावा यूक्रेन युद्ध को रोकने की अमेरिका की कोशिश और ग्रीनलैंड को लेकर भी यूरोप और और अमेरिका के बीच मतभेद सामने आए थे. अब ईरान युद्ध को लेकर मतभेद लगातार गहराते जा रहे हैं.

Previous article पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Next article RR vs DC: हार के बाद डबडबा गईं रियान पराग की आंखें
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel