[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World US Strike on Venezuela: 150 विमान, 30 मिनट, ‘किले’ में छिपे निकोलस मादुरो को अमेरिका ने कैसे दबोचा

US Strike on Venezuela: 150 विमान, 30 मिनट, ‘किले’ में छिपे निकोलस मादुरो को अमेरिका ने कैसे दबोचा

0
US Strike on Venezuela: 150 विमान, 30 मिनट, ‘किले’ में छिपे निकोलस मादुरो को अमेरिका ने कैसे दबोचा
वेनेजुएला पर अमेरिकी हमला (Photo: PTI)

US Strike on Venezuela: जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार सुबह अपनी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों को अपडेट दे रहे थे. पवन टर्बाइनों पर लंबी-चौड़ी बातें कर रहे थे, उसी समय वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो के खिलाफ बड़े पैमाने पर अमेरिकी सैन्य अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका था. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार “एब्सोल्यूट रिजॉल्व” नाम से चलाया गया यह ऑपरेशन महीनों से प्लान किया जा रहा था. ऑपरेशन शुरू होते ही यह 30 मिनट से भी कम समय में पूरा हो गया और कुछ ही घंटों में निकोलस मादुरो का शासन समाप्त हो गया.

मादुरो के घर का नमूना तैयार किया गया

हमले से पहले के दिनों में अमेरिकी सेना ने चुपचाप वेनेजुएला के तट के पास अपनी मौजूदगी बढ़ा ली थी, जबकि खुफिया एजेंसियां मादुरो की रोजमर्रा की दिनचर्या पर करीबी नजर रखे हुए थीं. न्यूज  एजेंसी एपी के अनुसार, अधिकारी अलग-अलग समय में उनके ठहरने के स्थान और आदतों के बारे में जानकारी एकत्रित कर रहे थे. ट्रंप के अनुसार, अभ्यास के लिए मादुरो के आवास का नमूना तैयार किया गया. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने असल में उसी घर जैसा एक घर बनाया, जिसमें वे रह रहे थे. हर चीज वही थी, चारों ओर वही स्टील लगा हुआ था.

यह भी पढ़ें : ट्रंप ने मादुरो की तस्वीर जारी की, कहा- वेनेजुएला में अमेरिका संभालेगा प्रशासन

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी बलों द्वारा मादुरो और उनकी पत्नी को बाहर निकालने की कार्रवाई के दौरान वेनेजुएला के उस शहर की लगभग सारी लाइटें बंद कर दी गई थीं. ट्रंप ने फोन पर फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह एक किले में था.

पहले प्लान बनाते हैं, ट्रेनिंग लेते हैं: डैन केन

जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने कहा कि तैयारियां बेहद व्यापक थीं. उन्होंने कहा कि हम सोचते हैं, प्लान बनाते हैं, ट्रेनिंग लेते हैं, अभ्यास करते हैं. इसके अलावा समीक्षा करते हैं और फिर बार-बार अभ्यास करते हैं. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऑपरेशन में कोई गलती न हो.

रातोंरात ऑपरेशन शुरू किया गया

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने रात करीब 10:46 बजे (ईटी) मिशन को मंजूरी दी, जिसके बाद रातोंरात ऑपरेशन शुरू किया गया. एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, अमेरिकी बलों ने मौसम के ठीक होने का इंतजार किया और बादल पर्याप्त छंटने पर ही विमानों से फोर्स को एक्शन मोड में आने की अनुमति दी गई. डैन केन ने बताया कि पहचान से बचने के लिए हेलिकॉप्टर समुद्र की सतह के बेहद करीब उड़ाए गए, जबकि ऊपर से अमेरिकी विमान सुरक्षा दे रहे थे.  ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी बलों द्वारा वेनेजुएला की एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय करने के बाद 150 से अधिक अमेरिकी विमान उसके हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए. 

Previous article IND U19 vs SA U19: वैभव की कप्तानी में मिली पहली जीत, भारत ने साउथ अफ्रीका को दी शिकस्त
Next article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: शो में आएगा 7 साल का लीप, अभीरा होगी प्रेग्नेंट, इस किरदार के इर्द-गिर्द घूमेगी कहानी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel