[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World अमेरिका के सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद में गोलीबारी, 2 संदिग्ध समेत 5 की मौत

अमेरिका के सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद में गोलीबारी, 2 संदिग्ध समेत 5 की मौत

0
अमेरिका के सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद में गोलीबारी, 2 संदिग्ध समेत 5 की मौत
फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फोटो- एक्स.

San Diego Mosque Shooting: अमेरिका के सैन डिएगो में स्थित सबसे बड़ी मस्जिद के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में कुल पांच लोगों की मौत हो गई. अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला इस्लामिक सेंटर ऑफ सैन डिएगो के पास हुआ, जहां तीन लोगों की मौत हुई. इसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि घटना के कुछ समय बाद पुलिस को मस्जिद के नजदीक एक वाहन में दो किशोर संदिग्ध मृत अवस्था में मिले. शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि दोनों ने खुद को गोली मारी थी.

सैन डिएगो पुलिस प्रमुख स्कॉट वाह्ल ने जानकारी दी कि मृत पाए गए युवकों की उम्र 17 और 19 साल थी. उन्होंने बताया कि मस्जिद के अंदर पढ़ने वाले बच्चे सुरक्षित हैं. पुलिस के मुताबिक, संभवतः दोनों की मौत आत्मघाती गोलीबारी से हुई हो. वहीं, एफबीआई के सैन डिएगो कार्यालय के विशेष एजेंट मार्क रेमली ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को खंगाला जा रहा है.

Image 245
अमेरिका के सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद में गोलीबारी, 2 संदिग्ध समेत 5 की मौत 3

मार्क वाह्ल का बयान अमेरिकी मीडिया ने सोशल मीडिया पर साझा किया है. उन्होंने कहा कि मारे गए तीन लोगों में से एक सिक्योरिटी गार्ड की भी मौत हुई है. देखें-

हथियार पर मिला नफरत भरा संदेश

जांच अधिकारियों के अनुसार, संदिग्धों में से एक युवक अपने माता-पिता के घर से हथियार लेकर निकला था. बताया जा रहा है कि उसने पीछे एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें नस्लीय श्रेष्ठता से जुड़े विचार लिखे गए थे. अधिकारियों ने यह भी बताया कि घटना में इस्तेमाल किए गए एक हथियार पर घृणास्पद और आपत्तिजनक शब्द लिखे मिले हैं. इसी वजह से जांच एजेंसियां इस घटना को संभावित हेट क्राइम के तौर पर भी देख रही हैं.

सुरक्षा बढ़ाई गई, जांच जारी

घटना के बाद मस्जिद और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमले के पीछे की पूरी साजिश क्या थी और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका रही. फिलहाल मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में और जानकारी साझा की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- अफ्रीकी देशों में इबोला का कहर, 90 लोगों की मौत, अलर्ट पर भारत में स्वास्थ्य एजेंसियां

ये भी पढ़ें:- पीएम मोदी का नॉर्वे दौरा, अंतरिक्ष से आर्कटिक तक सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

Previous article Sitamarhi Mandi Bhav: सीतामढ़ी में पेट्रोल ₹109.86 और डीजल ₹95.84 पर स्थिर, जानें आलू, प्याज और आम के आज के भाव
Next article बंगाल: मोहनपुर में तृणमूल पंचायत सदस्य गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस जब्त
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel