[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World बर्फीले तूफान के बीच अमेरिका में बड़ा हादसा, टेकऑफ के दौरान निजी विमान क्रैश, आठ लोग थे सवार

बर्फीले तूफान के बीच अमेरिका में बड़ा हादसा, टेकऑफ के दौरान निजी विमान क्रैश, आठ लोग थे सवार

0
बर्फीले तूफान के बीच अमेरिका में बड़ा हादसा, टेकऑफ के दौरान निजी विमान क्रैश, आठ लोग थे सवार
दुर्घटना हुए विमान का एआई जेनरेटेड इमेज.

US Plane Crash: अमेरिका के माइने राज्य में बांगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार रात एक निजी विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक विमान में कुल आठ लोग मौजूद थे. जानकारी के अनुसार बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 जेट शाम करीब 7:45 बजे हादसे का शिकार हुआ. फिलहाल विमान में सवार लोगों की हालत के बारे में तुरंत कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इस घटना की जांच FAA और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) मिलकर कर रहे हैं.

यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र सहित कई हिस्सों में तेज सर्दी और बर्फीले तूफान का असर देखा जा रहा है. बांगोर और आसपास के इलाकों में रविवार को लगातार बर्फबारी हुई, जिससे हालात और मुश्किल हो गए. एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और एहतियात के तौर पर हवाई अड्डे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया.

बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 एक बड़ा बिजनेस जेट है, जिसमें आम तौर पर 9 से 11 यात्री सफर कर सकते हैं. इस विमान मॉडल को पहली बार साल 1980 में पेश किया गया था. बांगोर एयरपोर्ट से ऑरलैंडो, वॉशिंगटन डीसी और शार्लोट जैसे शहरों के लिए सीधी उड़ानें चलती हैं. यह हवाई अड्डा बोस्टन से करीब 200 मील (लगभग 320 किलोमीटर) उत्तर में स्थित है.

इधर, वीकेंड पर आए तूफान ने अमेरिका के पूर्वी हिस्से में भी काफी असर डाला. कई जगह ओले गिरे, बारिश और बर्फबारी हुई, जिससे सड़क और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. लाखों घरों और दफ्तरों में बिजली भी चली गई. कमर्शियल फ्लाइट्स पर भी इसका असर पड़ा. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक रविवार को लगभग 12,000 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि करीब 20,000 फ्लाइट्स लेट रहीं. फिलाडेल्फिया, वॉशिंगटन, बाल्टीमोर, नॉर्थ कैरोलिना, न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन गड़बड़ा गया.

ये भी पढ़ें:- ट्रंप के दो चहेते- रोक रहे यूएस-इंडिया ट्रेड डील, अमेरिकी सांसद का ऑडियो लीक; ट्रंप के बारे में भी किया खुलासा

ये भी पढ़ें:- चीन की सेना में क्या चल रहा है? शी जिनपिंग के करीबी टॉप जनरल जांच के घेरे में, PLA में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

Previous article Hair Dryer Se Balo Ko Nuksan Se Kaise Bachaye: क्या ड्रायर से बाल हो रहे हैं खराब,डैमेज से बचने के लिए अपनाएं 3 नियम
Next article राजस्थान में Sarkari Naukri का बड़ा मौका, 10वीं पास से लेकर इंजीनियर तक, करें अप्लाई
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel