[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World क्या ईरान पर जमीनी हमला करेगा अमेरिका? पेंटागन ने बनाया कैदियों को रखने का सीक्रेट प्लान

क्या ईरान पर जमीनी हमला करेगा अमेरिका? पेंटागन ने बनाया कैदियों को रखने का सीक्रेट प्लान

0
क्या ईरान पर जमीनी हमला करेगा अमेरिका? पेंटागन ने बनाया कैदियों को रखने का सीक्रेट प्लान
अमेरिकी सेना की तस्वीर. इमेज सोर्स- @US-CENTCOM

US Plan Iran Ground invasion: जब गुरुवार (19 मार्च 2026) को ओवल ऑफिस में ट्रंप से पूछा गया कि क्या वो ईरान में अपनी फौज भेज रहे हैं, तो उन्होंने कहा, कि नहीं, मैं कहीं भी सेना नहीं भेज रहा हूं. लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने रहस्यमयी अंदाज में जोड़ा, ‘अगर मैं ऐसा करता भी, तो आपको कभी नहीं बताता.’ इस पर व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि पेंटागन का काम राष्ट्रपति को हर तरह के विकल्प देना है. इसका मतलब यह नहीं है कि कोई आखिरी फैसला ले लिया गया है.

कैदियों को रखने के लिए भी बना लिया गया है प्लान

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. अमेरिकी सेना ने न सिर्फ हमले की, बल्कि ईरानी सैनिकों और अर्धसैनिक बलों (Paramilitary) को पकड़ने और उन्हें जेलों में रखने की प्लानिंग भी शुरू कर दी है. इसके लिए बाकायदा मीटिंग्स हुई हैं कि पकड़े गए ईरानियों को किन जगहों पर रखा जाएगा और उनका डेटा कैसे प्रोसेस होगा.

ईरान का न्यूक्लियर मटेरियल निकालने का है प्लान

20 मार्च 2026 की सीबीएस न्यूज की एक और रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ईरान के परमाणु भंडार (Nuclear Stockpile) को वहां से निकालने या खत्म करने का प्लान बना रहा है. इस खतरनाक मिशन को अंजाम देने के लिए अमेरिका की सबसे सीक्रेट यूनिट ‘जॉइंट स्पेशल ऑपरेशंस कमांड’ (JSOC) को काम पर लगाया जा सकता है. हालांकि, ट्रंप ने अभी इस पर आखिरी मुहर नहीं लगाई है, लेकिन चर्चाएं बहुत तेज हैं.

खाड़ी में जुट रही है अमेरिका की महाशक्ति

अमेरिका ने अपनी सबसे खतरनाक ’82nd एयरबोर्न डिवीजन’ और ‘मरीन एक्सपीडिशनरी यूनिट’ को अलर्ट मोड पर डाल दिया है. सीबीएस न्यूज के मुताबिक, कैलिफोर्निया से तीन बड़े युद्धपोत 2,200 मरीन्स को लेकर मिडिल ईस्ट के लिए रवाना हो चुके हैं. यह पिछले कुछ दिनों में भेजी गई दूसरी बड़ी टुकड़ी है. इसका मकसद किसी भी इमरजेंसी के लिए सेना को पूरी तरह तैयार रखना है.

8 हजार जवान मिशन पर रवाना

इससे पहले, चार अधिकारियों का हवाला देते हुए न्यूजमैक्स की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अमेरिका ने लगभग 8,000 सैनिकों की तैनाती में तेजी ला दी है. यह मिशन इतना अहम है कि सैनिकों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं. यूएसएस बॉक्सर’, यूएसएस पोर्टलैंड और यूएसएस कॉमस्टॉक को मिडिल ईस्ट रवाना कर दिया गया है. जब ये सभी जहाज ‘USS त्रिपोली’ ग्रुप से मिलेंगे, तो वहां अमेरिका के पास 6 बड़े जहाजों के साथ 8,000 जवानों की ताकत होगी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाड़ी युद्ध के बाद यह इस इलाके में अमेरिका की सबसे बड़ी तैनाती है.

ये भी पढ़ें: ईरान को ट्रंप की चेतावनी: 48 घंटे में खोलें होर्मुज की खाड़ी, वरना मिट जाएंगे पावर प्लांट्स

ईरान को अमेरिका घेरे हुए है

एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय रेड सी और अरब सागर में USS जेराल्ड आर. फोर्ड और यूएसएस अब्राहम लिंकन जैसे दुनिया के सबसे ताकतवर एयरक्राफ्ट करियर मौजूद हैं. हालांकि, यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड के लॉन्ड्री सेक्शन में आग लग गई थी, जिसके बाद उसे मरम्मत के लिए ग्रीस के क्रीट द्वीप जो भूमध्य सागर के पास स्थित है भेज दिया गया है. इनके साथ 200 लड़ाकू विमान और 20,000 नौसैनिक तैनात हैं. जल्द ही USS न्यू ऑरलियन्स और USS रशमोर भी इस बेड़े का हिस्सा बनेंगे, जो दुश्मन की मिसाइलों को हवा में ही मार गिराने में माहिर हैं.

ईरान की ‘रेड लाइन’ और ‘सरप्राइज’ की धमकी

तसनीम न्यूज एजेंसी ने 21 मार्च 2026 को ईरानी सेना के हवाले से अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है. ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिकी सेना ने उनकी धरती पर कदम रखा, तो यह उनके लिए ‘रेड लाइन’ होगी. ईरान ने ट्रंप को धमकी देते हुए कहा कि उन्हें ऐसा ‘सरप्राइज’ मिलेगा जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी. ईरान ने यहां तक कह दिया कि अगर आतंकवादी ट्रंप ने यह गलती की, तो अमेरिकी सैनिक अपने साथियों के ताबूत तक वापस नहीं ले जा पाएंगे.

ये भी पढ़ें: ईरान-इजराइल युद्ध: नतांज पर फिर से हमला, डिएगो गार्सिया तक पहुंची मिसाइल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel