अमेरिका-इजराइल हमला: ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 787, 150 से अधिक छात्राओं की मौत पर बवाल

US Israel Attack: इजराइल और अमेरिका के हवाई हमलों में अब तक ईरान में कम से कम 787 लोगों की मौत हुई है. जबकि गर्ल्स स्कूल में हुए धमाके में 150 से अधिक छात्रों की मौत हो गई है. जिसके बाद 1000 से अधिक लोग सड़क पर उतर गए और विरोध किया.

By ArbindKumar Mishra | March 3, 2026 4:41 PM

US Israel Attack: ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार अमेरिका-इजराइल हमले में 150 स्कूली छात्राओं की मौत के बाद सड़क पर 1000 से अधिक लोग उगर गए. और विरोध प्रदर्शन किया. लोग छात्राओं के अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

प्रेस टीवी ने प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो में बड़ी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन करते दिख रहे हैं. पोस्ट में प्रेस टीवी ने लिखा- मीनाब स्कूल पर अमेरिकी और इजराइली शासन के आतंकवादी हमले में शहीद लोगों के अंतिम संस्कार जुलूस का नजारा. एक अन्य पोस्ट में प्रेस टीवी ने लिखा- शनिवार को अमेरिका और इजरायल द्वारा मारी गई 165 से अधिक निर्दोष ईरानी स्कूली छात्राओं के अंतिम संस्कार जुलूस में लोगों की भारी भीड़ शामिल हो रही है.

खामेनेई की मौत के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ गया संघर्ष

शनिवार को इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. इसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई से पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर भारी और सटीक बमबारी पूरे सप्ताह या जब तक आवश्यक होगा, तब तक जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: महंगे होंगे बासमती चावल, रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल ! आपकी जेब पर होने वाला है ‘मिसाइल अटैक’

कोई इधर से गुजरा तो आग लगा देंगे, ईरान ने बंद की वर्ल्ड ट्रेड की ‘महाधमनी’, अब क्या होगा?