ट्रंप के तीखे तेवर: 3 रातों तक ईरान पर किए हमले, कहा- नहीं बनाने देंगे परमाणु बम

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक नया दावा कर दिया है. उन्होंने कहा- ईरान को परमाणु हथियारों से दूर रखने (परमाणु निरस्त्रीकरण) की उनकी कोशिशें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं. ट्रंप के मुताबिक, हाल ही में की गई सैन्य कार्रवाई के बाद अब स्थितियां सुधर रही हैं.

By ArbindKumar Mishra | July 1, 2026 8:24 PM

US Iran War: व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी आक्रामक रणनीति का खुलासा किया. उन्होंने कहा, “जहां तक चीजों के आगे बढ़ने का सवाल है, ईरान के परमाणु निरस्त्रीकरण का काम अच्छे से चल रहा है. हमारी बहुत अच्छी बैठकें हुई हैं, आगे देखते हैं क्या होता है. हमने लगातार तीन रातों तक ईरान पर कड़ा प्रहार किया था. लेकिन अब हमारे बीच तालमेल काफी बेहतर है. इसलिए मैं इसे परमाणु निरस्त्रीकरण कह रहा हूं. सब कुछ योजना के मुताबिक और सही चल रहा है.”

डोनाल्ड ट्रंप ने MoU पर नाराजगी से किया इनकार

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह ईरान के साथ हुए मौजूदा समझौता ज्ञापन (MoU) से नाखुश हैं, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया. ट्रंप ने कहा कि ईरान अब सही रास्ते पर आ रहा है. ईरान को सख्त संदेश देते हुए ट्रंप ने कहा, “ईरान काफी लंबा सफर तय कर चुका है. पिछले हफ्ते ही हमने उन पर बहुत जोरदार हमला किया था. अब वे ठीक हैं. हम अपना मकसद हासिल करके रहेंगे.

परमाणु हथियार पर नो कॉम्प्रोमाइज : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोहराया, “यह ईरान का परमाणु निरस्त्रीकरण है. ईरान किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकता. अगर ऐसा हुआ, तो बाकी की सारी कोशिशें बेकार हो जाएंगी.”

ये भी पढ़ें: इजराइल की दो टूक: ईरान पर भरोसा खतरनाक, भारत भी रहे अलर्ट

अमेरिका ने भारत को दी राहत, रूस से जुड़े प्रतिबंधों की लिस्ट से हटाई 4 भारतीय कंपनियां

ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे