[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ईरान अमेरिका शांति वार्ता: अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस कब जाएंगे पाकिस्तान? सामने आ गयी तारीख

ईरान अमेरिका शांति वार्ता: अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस कब जाएंगे पाकिस्तान? सामने आ गयी तारीख

0
ईरान अमेरिका शांति वार्ता: अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस कब जाएंगे पाकिस्तान? सामने आ गयी तारीख
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस का पाकिस्तान दौरा (Photo: PTI)

Iran US Talk : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के इस्लामाबाद जाने को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ था. इस बीच खबर आ रही है कि वेंस ईरान के साथ जारी युद्ध को समाप्त कराने के लिए शांति वार्ता के लिए मंगलवार (21 अप्रैल) को इस्लामाबाद जा सकते हैं. इससे पहले सोमवार (20 अप्रैल) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ से कहा कि वेंस के नेतृत्व वाला डेलिगेशन इस्लामाबाद के लिए रवाना हो चुका है, जबकि कुछ अन्य खबरों में उपराष्ट्रपति के वाशिंगटन में ही मौजूद होने की बात कही गई.

जे.डी. वेंस का यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है जब 8 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो सप्ताह का सीजफायर खत्म होने वाला है. डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि समझौता नहीं हुआ तो ईरान में बड़े हमले हो सकते हैं. ऐसे में वेंस के मंगलवार देर रात इस्लामाबाद पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें : Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

ईरानी डेलिगेशन से वार्ता में शामिल होने का अनुरोध

अमेरिकी न्यूज वेबसाइट ‘एक्सियोस’ ने तीन अमेरिकी सूत्रों के हवाले से खबर में कहा कि वेंस युद्ध को समाप्त कराने के लिए ईरान के साथ संभावित शांति वार्ता के वास्ते मंगलवार सुबह (अमेरिकी समय के अनुसार) तक इस्लामाबाद रवाना हो सकते हैं. उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर के भी जाने की संभावना है. ‘एक्सियोस’ की खबर के अनुसार पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये के मध्यस्थों ने ईरानी डेलिगेशन से वार्ता में शामिल होने का अनुरोध किया.

गालिबफ के इस डेलिगेशन का नेतृत्व करने की संभावना

सोमवार को ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने भी अपनी खबर में दो ईरानी अधिकारियों के हवाले से ईरान के डेलिगेशन के इस्लामाबाद जाने की पुष्टि की. ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ के इस डेलिगेशन का नेतृत्व करने की संभावना है.

Previous article गढ़वा: रमकंडा में छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Next article कॉमेडी फिल्मों के लिए खतरा बना कपिल शर्मा शो? परेश रावल ने सुनील ग्रोवर के हुनर पर कही ये बड़ी बात
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel