[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी जारी, अमेरिकी सेना ने 38 जहाजों को वापस भेजा

ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी जारी, अमेरिकी सेना ने 38 जहाजों को वापस भेजा

0
ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी जारी, अमेरिकी सेना ने 38 जहाजों को वापस भेजा
समुद्री नाकाबंदी जारी, फोटो पीटीआई

US Iran War: अमेरिकी सेना ने 38 जहाजों को ईरानी बंदरगाह वापस भेज दिया है. इसकी जानकारी यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर पोस्ट कर दी है. अपने पोस्ट में बताया- अमेरिकी सेना ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी जारी रखे हुए हैं. जहाजों को अंदर आने या बाहर जाने से रोका जा रहा है. अमेरिकी सेनाओं ने 38 जहाजों को वापस बंदरगाह पर लौटने का निर्देश दिया है.

ईरानी विदेश मंत्री कर रहे ताबड़तोड़ दौरा, ओमान और पाक के बाद अब रूस पहुंचे

अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता से इनकार करने के बाद ईरानी विदेश मंत्री ताबड़तोड़ दौरा कर रहे हैं. अब्बास अराघची दो बार पाकिस्तान जा चुके हैं. दोनों ही यात्रा में पाक सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल मुनीर और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद अराघची शनिवार को इस्लामाबाद से ओमान चले गए. वहां से निकलकर फिर से पाकिस्तान पहुंच गए. पाकिस्तान दौरा समाप्त कर अराघची रूस के लिए रवाना हो गए.

ओमान में ईरानी विदेश मंत्री ने सुल्तान हैथम से मुलाकात की

ओमान दौरे में ईरानी विदेश मंत्री ने सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सैद से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा और ईरान-अमेरिका संघर्ष को समाप्त करने के लिए बातचीत की.

अमेरिका ने अपने प्रतिनिधियों को नहीं भेजा इस्लामाबाद

ईरानी विदेश मंत्री अराघची के ओमान रवाना होने के बाद, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिकी वार्ताकार स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर अब ईरान के साथ वार्ता के लिए इस्लामाबाद नहीं जाएंगे.हालांकि यूएस ने पहले वार्ता के लिए पाकिस्तान जाने का फैसला किया था. 11 और 12 अप्रैल को दोनों देशों के बीच पहले दौर की वार्ता हुई थी, जिसमें कोई सहमति नहीं बन पाई थी.

ट्रंप ने ईरान को दिया एक और ऑफर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया – अमेरिकी और ईरानी अधिकारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए फोन पर बातचीत कर सकते हैं. उन्होंने कहा, हमारे पास सभी विकल्प मौजूद हैं. अगर वे बात करना चाहते हैं, तो वे हमारे पास आ सकते हैं, या वे हमें फोन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान: बोला- हमारा गणित अलग है, 1 के बदले उड़ाएंगे 4 तेल के कुएं

Previous article रिंकू सिंह बने केकेआर के संकटमोचक, कहा-मैं बस टीम को मुश्किल से निकालने के लिए खेलता हूं
Next article Munger : मुंगेर में निकाली गयी गौ सम्मान यात्रा, गौ रक्षा का लिया संकल्प
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel