[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World US Election: डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका फिर सुर्खियों में आई, वायरल हो रहा पोस्ट

US Election: डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका फिर सुर्खियों में आई, वायरल हो रहा पोस्ट

0
US Election: डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका फिर सुर्खियों में आई, वायरल हो रहा पोस्ट
US Election- ब्लू ड्रेस में इवांका ट्रंप

US Election: डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं. चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को पछाड़ दिया है. उन्होंने जीत के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट हासिल कर लिया है. यह दूसरा मौका है जब ट्रंप दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं. इससे पहले 2016 में उन्होंने चुनाव जीता था. हालांकि इसके बाद 2020 में वो चुनाव हार गये थे. पूरी दुनिया डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दे रही है. इन सबके बीच डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप का नाम सुर्खियों में आ रहा है. पूरे चुनाव में प्रचार से दूर रहने वाली इवांका का नाम अंतिम समय में काफी सुर्खियां बटोर रहा है. उनके एक पोस्ट को लेकर चर्चा तेज है.

सुर्खियों में इवांका ट्रंप

अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान से दूरी बनाकर रहने वाली इवांका ट्रंप मतदान से पहले सुर्खियों में आ गईं. उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. मतदान से कुछ समय पहले इवांका ट्रंप न्यूज नाम के हैंडल से उन्होंने अमेरिकी लोगों से एक खास चुनावी अपील की थी. उनका मैसेज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा.

मतदान से पहले किया इमोशनल पोस्ट

इवांका ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप चहेती बेटी हैं. लेकिन चुनाव के दौरान उनकी प्रचार से दूरी कई तरह के सवाल खड़े कर रही थी. इस बीच मतदान से पहले अचानक इमोशनल कनेक्शन वाले पोस्ट से पूरी दुनिया में उनकी चर्चा होने लगी. उन्होंने अपने पोस्ट में एक प्री-पोल सर्वे का पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा कि ‘अगर आप मानते हैं कि ट्रंप 2024 के चुनाव में विजेता बनेंगे तो यहां दिल बनाइए’.

डोनाल्ड ट्रंप के पांच बच्चे हैं

बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पांच बच्चे हैं. उन्होंने तीन शादियां की हैं. उन्होंने पहली शादी मॉडल इवाना से की थी. इवाना से उनके तीन बच्चे हैं. डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, इवांका ट्रंप और एरिक. इसके अलावा उन्होंने अमेरिकी अभिनेत्री मार्ला मेपल्स दूसरी और फिर मेलानिया से तीसरी शादी की थी.

Previous article Union Cabinet Meeting: मोदी सरकार ने विद्यालक्ष्मी योजना को दी मंजूरी, जानें क्या होगा लाभ
Next article Bihar News: मुजफ्फरपुर में हवा की गुणवत्ता हुई अत्यधिक खराब, प्रदूषण से बढ़ीं मुश्किलें
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel