[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World US Election 2024: अमेरिका में मंगलवार को ही क्यों होता है चुनाव? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

US Election 2024: अमेरिका में मंगलवार को ही क्यों होता है चुनाव? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

0
US Election 2024: अमेरिका में मंगलवार को ही क्यों होता है चुनाव? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
kamala harris vs donald trump

US Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए इस बार डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस हैं, जो अभी मौजूदा उपराष्ट्रपति हैं. दूसरी ओर इनके खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मैदान में हैं. राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला रोमांचक होने वाला है. उपराष्ट्रपति पद की बात करें, तो डेमोक्रेटिक पार्टी ने टिम वाल्ज (Tim Walz) को अपना उम्मीदवार बनाया है, तो रिपब्लिकन पार्टी ने जेडी वेंस (JD Vance) को अपना उम्मीदवार बनाया है.

अमेरिका में मंगलवार को ही क्यों होता है चुनाव?

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का इतिहास बेहद खास और रोचक रहा है. यहां चुनाव का दिन और महीना फिक्स्ड होता है. हर 4 साल में तय दिन और महीने में चुनाव होते रहे हैं. अमेरिका में चुनाव के लिए नवंबर महीने के पहले सप्ताह में पड़ने वाले सोमवार के बाद यानी मंगलवार को फिक्स्ड किया गया है. लगभग सभी चुनाव इसी तरह कराए गए हैं. चुनाव के लिए मंगलवार का दिन और नवंबर महीना चुनने के पीछे भी रोचक कहानी रही है. नवंबर महीने के पहले सप्ताह में किसान खाली रहते हैं, उनके पास खेतों में काम नहीं रहता है, लिहाजा नवंबर महीने को चुनाव के लिए सही समझा गया. उसके बाद दिन का चुनाव किया जाना था, तो इसके लिए मंगलवार को ही उचित समझा गया, क्योंकि रविवार को अधिकतर लोग चर्च में प्रे करने जाते हैं, सोमवार को इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि पोलिंग बूथों तक पहुंचने के लिए लोगों को लंबी यात्रा करनी होती है. बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को भी धार्मिक कारणों से नहीं चुना गया. वैसे में मंगलवार को ही सबसे उचित दिन पाया गया. इस तरह अमेरिकी चुनाव हर 4 वर्ष में नवंबर के पहल सप्ताह में पड़ने वाले सोमवार के बाद वाले मंगलवार को होता आया है.

US Election 2024: अमेरिका में कब है चुनाव?

अमेरिका में इस बार 5 नवंबर को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है. भारत के हिसाब से देखें तो यहां 6 नवंबर हो जाएगा. अमेरिका में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 4 साल का होता है. चुनाव में जो भी उम्मीदवार जीतकर आएंगे, वो अगले साल 20 जनवरी को शपथ लेंगे. 20 जनवरी 2025 को सोमवार पड़ रहा है, इसलिए इस दिन शपथ लेना तय है. अगर संडे पड़ता तो नये राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 21 जनवरी से शुरू होता.

पिछले 5 चुनाव का रिकॉर्ड

पिछले पांच चुनाव की बात करें, तो इससे पहले 2020 में चुनाव हुए थे. 2020 में 3 नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराया गया था. उस दिन मंगलवार था. 2016 में 8 नवंबर को चुनाव कराया गया था. उस दिन भी मंगलवार था. 2012 में मंगलवार 6 नवंबर को चुनाव कराए गए थे. जबकि 2008 में 4 नवंबर को चुनाव कराए गए थे. उस दिन भी मंगलवार ही था.

Previous article झारखंड भाजपा का संकल्प-पत्र : 3100 रुपए में खरीदेंगे किसानों का धान, 24 घंटे में पैसे अकाउंट में
Next article Women’s Asian Hockey Championship 2024: राजगीर में हॉकी टूर्नामेंट के लिए मिलेंगे फ्री टिकट, इस लिंक से करें बुक
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel