[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World US Election 2024 : अमेरिका के चुनाव में होगी धांधली? डोनाल्ड ट्रंप को आखिर किस बात का सता रहा डर

US Election 2024 : अमेरिका के चुनाव में होगी धांधली? डोनाल्ड ट्रंप को आखिर किस बात का सता रहा डर

0
US Election 2024 : अमेरिका के चुनाव में होगी धांधली? डोनाल्ड ट्रंप को आखिर किस बात का सता रहा डर
Donald trump raised voice on voter id

US Election 2024 : अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले मतदाता पहचान पत्र का मामला गरमा गया है. रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे मुद्दा बनाया है. उन्होंने मौजूदा मतदान प्रक्रिया के प्रति निराशा व्यक्त की और मांग की कि मतदान के दौरान मतदाताओं के पहचान पत्र अनिवार्य किए जाने चाहिए. इसके साथ ही ट्रंप ने अमेरिका के लोगों से चुनाव के अंतिम दौर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है.

डेमोक्रेटिक हेराफेरी करना चाहते हैं चुनाव में: डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मतदाता पहचान पत्र का विरोध कर रहे हैं ताकि वे हेराफेरी कर सकें. पेन्सिलवेनिया में एक चुनावी रैली में ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा कि पता नहीं हमारे पास मतदाता पहचान पत्र क्यों नहीं है? जो असली ‘डेमोक्रेट’ (लोकतंत्र के सच्चे समर्थक) हैं, वे भी मतदाता पहचान पत्र जैसी चीज को जरूर चाहेंगे, लेकिन वे (डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े लोग) हेराफेरी करना जानते हैं. मतदाता पहचान पत्र का विरोध करने के पीछे सिर्फ यही कारण है कि आप धोखाधड़ी करना चाहते हैं और सिर्फ इसीलिए आपको (डेमोक्रेटिक पार्टी के लोगों को) मतदाता पहचान पत्र नहीं चाहिए.

Read Also : Donald Trump Dance Video : कमर लचकाकर और दोनों हाथ उठाकर डोनाल्ड ट्रंप ने किया जबरदस्त डांस

कोई भी मतदाता पहचान पत्र के बारे में बात नहीं करता : डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बेहद शर्म की बात है कि कोई भी मतदाता पहचान पत्र के बारे में बात नहीं करता है. उन्होंने अपने समर्थकों से कहा, एकमात्र मैं ही इस बारे में खुलकर आवाज उठा रहा हूं. हर कोई इसके बारे में बात करने से डरता है. इसीलिए वे आप पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हैं… और वे (डेमोक्रेटिक पार्टी के लोग) आपको (रिपब्लिकन पार्टी के लोगों को) जेल में डालना चाहते हैं जबकि जेल में उन लोगों को डालना चाहिए जो कि देश में होने वाले इन चुनावों में हेराफेरी करने की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने मतपत्र से मतदान कराने की प्रणाली को फिर से लागू करने की मांग की.
(इनपुट पीटीआई)

https://www.youtube.com/watch?v=d6Kn6DYeGEM
Previous article Chhath Puja: UP, MP से लेकर बिहार तक जाता है झारखंड के इस गांव का बना सूप, दउरा और बेना, मन की बात कार्यक्रम में हो चुका है प्रसारण
Next article Gautam Gambhir: गौतम के फैसलों पर उठे गंभीर सवाल, बीसीसीआई की भी पैनी नजर 
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel