[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World US सीनेट में ईरान युद्ध का विरोध: पूर्व अमेरिकी सैनिक का हाथ टूटा, सीनेटर पर आरोप

US सीनेट में ईरान युद्ध का विरोध: पूर्व अमेरिकी सैनिक का हाथ टूटा, सीनेटर पर आरोप

0
US सीनेट में ईरान युद्ध का विरोध: पूर्व अमेरिकी सैनिक का हाथ टूटा, सीनेटर पर आरोप
विरोध करने वाला अमेरिकी मरीन. फोटो- एक्स (@Alhamdhulillaah)

Iran War Protest: ईरान के खिलाफ छिड़े युद्ध का विरोध अब अमेरिकी सैनिकों द्वारा भी होने लगा है. कैपिटल हिल में सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी की एक उपसमिति की सुनवाई हुई. इसी दौरान ब्रायन मैकगिनिस नामक मरीन पूर्व सैनिक और रिपब्लिकन सीनेटर टिम शीही के बीच तीखी झड़प हो गई. मैकगिनिस इजराइल के समर्थन में ईरान के खिलाफ अमेरिका के युद्ध का विरोध कर रहे थे. उन्होंने सीनेट बैठक के दौरान अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हवाई हमलों का विरोध करते हुए हंगामा किया. उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रहे तीन पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी झड़प हो गई और इस दौरान उनका हाथ टूट गया.

ब्रायन मैकगिनिस अपनी औपचारिक सैन्य वर्दी में थे. उन्होंने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि अमेरिका को उस युद्ध में नहीं उतरना चाहिए जिसकी अगुवाई इजरायल कर रहा है. सुनवाई के दौरान मैकगिनिस ने कहा कि इजरायल ही इस युद्ध की वजह है. अमेरिका इजरायल के लिए यह युद्ध नहीं लड़ना चाहता. अमेरिका अपने बेटे-बेटियों को इजरायल के लिए युद्ध में नहीं भेजता. उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए आगे कहा, ‘अमेरिका में कोई भी इजरायल के लिए युद्ध में शामिल नहीं होना चाहता.’

बीच बचाव में टूटा हाथ

हालांकि वह अपनी बात पूरी नहीं कर सके, क्योंकि पुलिसकर्मी बीच में आ गए और उन्हें जबरन वहां से हटाने लगे. इस दौरान मोंटाना से रिपब्लिकन सीनेटर टिम शीही भी पुलिस की मदद के लिए पहुंच गए. जब पुलिस उन्हें कमरे से बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी, तो उन्हें दरवाजे के पास ले जाकर उठाया गया. इसी दौरान उनका बायां हाथ दरवाजे और चौखट के बीच फंस गया. पुलिस की मदद कर रहे टिम शीही उस हाथ को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे, तभी किसी ने उन पर हाथ तोड़ने का आरोप लगा दिया.

बाद में किसी ने मैकगिनिस से पूछा कि क्या उनका हाथ ठीक है. इस पर पूर्व सैनिक ने कहा कि उनका हाथ चोटिल है और ठीक नहीं है. हालांकि, पुलिस मैकगिनिस को कमरे से बाहर ले जाने में सफल रही. बाहर ले जाते समय वह लगातार चिल्लाते रहे कि उनका हाथ टूट गया है. बाद में मैकगिनिस को गिरफ्तार कर लिया गया. कैपिटल पुलिस के अनुसार उन पर पुलिस अधिकारी पर हमला करने, गिरफ्तारी का विरोध करने और अवैध प्रदर्शन करने के तीन-तीन आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने अपने बयान में कहा कि चोट के लिए खुद मैकगिनिस ही जिम्मेदार हैं. 

ये भी पढ़ें:- ईरान का बहरीन पर बड़ा हमला, ऑयल रिफाइनरी पर दागीं मिसाइलें, धू-धूकर जली

सीनेटर शीही की हुई आलोचना

हालांकि, इस झड़प में सीनेटर शीही के शामिल होने के फैसले की कड़ी आलोचना भी हुई है. जब शीही वापस अपनी सीट की ओर लौट रहे थे, तो वही व्यक्ति उन्हें ‘कायर’ और ‘पंक’ कहकर पुकारने लगा. इसके जवाब में रिपब्लिकन सीनेटर ने कथित तौर पर कहा, ‘गो फ*** योरसेल्फ.’ वेटरन्स फॉर रिस्पॉन्सिबल लीडरशिप नामक अभियान समूह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘उम्मीद है कि वह आप पर जोरदार मुकदमा करेगा.’

मैकगिनिस, पहले  ग्रीन पार्टी की ओर से नॉर्थ कैरोलिना की सीनेट सीट के लिए चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन वह हार गए थे. ब्रायन मैकगिनिस ने यूनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स में चार साल तक सेवा दी है और इस दौरान उन्होंने इराक में भी समय बिताया था. घटना के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और इलाज के लिए जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया. ईरान के खिलाफ छेड़ गए युद्ध की बैठक वाली चर्चा के दौरान भी वह चुप नहीं हुए और मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष में अमेरिकी प्रशासन की भूमिका की आलोचना करते रहे. 

ये भी पढ़ें:- अभी फोकस ईरान युद्ध पर, फिर उसको देखेंगे… ट्रंप ने इस देश को बनाया अगला टारगेट

मैकगिनिस का एक दिन पहले का वीडियो वायरल

इससे पहले दिन में एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में मैकगिनिस को कैपिटल के बाहर खड़े देखा गया.  वीडियो में उन्होंने कहा, ‘मैं यहां वॉशिंगटन डी.सी. में सीनेट के खिलाफ आवाज उठाने आया हूं और उनसे पूछना चाहता हूं कि वे हमारे पुरुषों और महिलाओं को युद्ध में क्यों भेजना चाहते हैं, जबकि हमारे चुने हुए नेताओं ने कहा था कि कोई विश्व युद्ध नहीं होगा.’ उन्होंने आगे कहा, ‘जो भी लोग हमारी सरकार से निराश और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, वे अकेले नहीं हैं. इस विश्वासघात के लिए जवाबदेही की मांग करने के लिए हमारे साथ जुड़ें. फ्री फिलिस्तीन. फ्री अमेरिका.’

Previous article सेंसेक्स और निफ्टी पर ‘बियर्स’ का कब्जा, कच्चे तेल की चिंता से बाजार पस्त
Next article विदेश में Data Science पढ़ना चाहते हैं, स्वीडन के ये कॉलेज हैं बेस्ट
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel