[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World होर्मुज स्ट्रेट के पास क्रैश हुआ अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर, दोनों पायलट रेस्क्यू; दुर्घटना हुई कैसे?

होर्मुज स्ट्रेट के पास क्रैश हुआ अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर, दोनों पायलट रेस्क्यू; दुर्घटना हुई कैसे?

0
होर्मुज स्ट्रेट के पास क्रैश हुआ अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर, दोनों पायलट रेस्क्यू; दुर्घटना हुई कैसे?
अपाचे हेलीकॉप्टर. फोटो- एक्स (Centcom).

US Helicopter Crash Hormuz Strait: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट के पास एक अमेरिकी सैन्य अपाचे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि बचाव अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर में सवार पूरे चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया. यह हादसा ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर और पीस डील को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. वहीं ईरान और इजरायल भी छिटपुट संघर्ष के बाद लड़ाई रोकने पर सहमत हुए हैं. 

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद तत्काल बचाव अभियान चलाया गया और चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया. रिपोर्ट में इस मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों का हवाला दिया गया है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की वास्तविक वजह क्या थी. अमेरिकी प्रशासन की ओर से भी दुर्घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

अमेरिका को लगातार हो रहा नुकसान

अमेरिका को ईरान के खिलाफ युद्ध में भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है. 12 मई को पेंटागन के कंप्ट्रोलर जे हर्स्ट ने कांग्रेस की हाउस एप्रोप्रिएशन्स कमिटी को बताया कि अमेरिका ने अब तक इस युद्ध में करीब 29 बिलियन डॉलर खर्च किए हैं. अमेरिका को अब तक अपने कई सारे जहाज और ड्रोन का नुकसान भी उठाना पड़ा है. इनमें  F-18  और F-35 लड़ाकू विमान, अपाचे हेलिकॉप्टर और MQ-9 रीपर ड्रोन भी शामिल हैं. अपने एक फंसे हुए सिपाही को बचाने के लिए अमेरिका को खुद ही जहाजों को नष्ट करना पड़ा था. 

युद्धविराम के बीच हुआ हादसा

यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच लागू युद्धविराम को लेकर स्थिति पूरी तरह स्थिर नहीं मानी जा रही है. बीते वीकेंड इजरायल और ईरान के बीच बढ़े तनाव और सैन्य गतिविधियों ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी. बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों से शांति बरतने की अपील की. 

ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश की बल्ले-बल्ले, रूस देगा उसका साथ; AI, रोजगार और व्यपार से लेकर BRICS में एंट्री तक मिलेगा सहयोग 

ये भी पढ़ें:- NBA मैच देखने पहुंचे ट्रंप की भारी बेइज्जती, स्क्रीन पर आते ही लोगों ने की जबरदस्त हूटिंग, Video

ट्रंप ने दो सप्ताह में ‘पूर्ण जीत’ का किया दावा

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने एक टेली-रैली के दौरान कहा कि अमेरिका अगले दो सप्ताह में ईरान को लेकर बड़ी सफलता हासिल कर सकता है. ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह यह लड़ाई जीत रहे हैं, लेकिन असली जीत अगले दो सप्ताह में दिखाई देगी. जब हम पूर्ण विजय की घोषणा करेंगे. यह पूरी जीत होगी. यह बहुत जल्द होगा और इसके बाद तेल की कीमतों में भी भारी गिरावट आएगी. 

ट्रंप ने आगे कहा कि हम इस समय बातचीत कर रहे हैं और वे एक बहुत अच्छा समझौता करना चाहते हैं. वे हमें लगभग हर वह चीज देने के लिए तैयार हैं जिसकी हमें जरूरत है. वे परमाणु हथियार नहीं रखने पर भी राजी हैं.

Previous article प्रभात इंपैक्ट: 12 साल पुरानी जर्जर सड़क पर विभाग ने की संवेदक पर कार्रवाई
Next article बक्सर में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा बोले- सभी काम समय से पूरा हो, फंड की कमी नहीं है
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel